पीएम मोदी को टैग कर करण जौहर ने कर डाला ये ऐलान, इन सीरीज के साथ मनाएंगे आजादी के 75 सालों का जश्न
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर बीते साल काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको काफी बुरा भला कहा गया था। इस समय एक बार फिर से वो चर्चा में चल रहे हैं लेकिन इस बार उन्होने कुछ ऐसा ऐलान किया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार फिल्में और वेब सीरीज बनाते हैं और इस समय एक फिल्मों की सीरीज पर ही काम कर रहे हैं।
इसका ऐलान उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किया है। करण ने लिखा है कि मैं चेंज विदइन प्रोजेक्ट के तहत एपिक सीरीज बनाने जा रहा हूं। कुछ फिल्मों की सीरीज लगातार सामने आएगी जो कि देश की आजादी के 75 साल का जश्न मनाती हुई नजर आने वाली हैं। इन फिल्म में देश में हुए शानदार काम, वीरता और कामयाबी का जश्न मनाया जाएगा। ट्विटर उन्होने लिखा है..
मैं किसानों के मुद्दे पर नहीं बोलता हूं तो लोग समझते हैं बीजेपी का आदमी हूं- मुकेश खन्ना


Click it and Unblock the Notifications