..................... करण जौहर का बड़ा ऐलान, माधुरी दीक्षित के OTT डेब्यू समेत 5 प्रोजेक्ट का ऐलान, नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ- डिटेल | Karan Johar Announces 5 New Projects collaboration with Netflix including Finding Anamika, Ajeeb Daastaans look first look - Hindi Filmibeat

करण जौहर का बड़ा ऐलान, माधुरी दीक्षित के OTT डेब्यू समेत 5 प्रोजेक्ट का ऐलान, नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ- डिटेल

लंबे समय से करण जौहर चुप्पी सी साधे हुए थे। हाल में ही वह वापसी मोड में नजर आए। हाल में उन्होंने फ्रेश टेलेंट अनाउंस करने का ऐलान किया। जिसमें उन्होंने बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी समेत कई कलाकारों को लॉन्च करने की घोषणा की। अब धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर ने बड़ा ऐलान करते हुए नेटफ्लिक्स के साथ 5 बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इनमें माधुरी दीक्षित का ओटीटी डेब्यू भी शामिल है।

Recommended Video

2021 में Netflix पर Release होंगे Karan Johar के ये 5 Web Series और Films | FilmiBeat

नेटफ्लिक्स पर करण जौहर की जिडिटल एंटरटेमेंट कंपनी धर्माटिक प्रोडक्शन के अंतर्गत पांच बड़े प्रोजेक्ट पर काम होगा। जिसके जरिए एवरग्रीन माधुरी दीक्षित का डिजिटल डेब्यू भी सामिल है। माधुरी दीक्षित के वेब शो का नाम होगा फाइंडिंग अनामिका। जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी।

Karan Johar

बता दें करण जौहर इससे पहले भी कई वेब सीरीज नेटफ्लिक्स के साथ बना चुके हैं। कियारा आडवाणी की गिल्टी ने खूब चर्चा बटौरी थी। सीरीज की न केवल तारीफ हुई थी बल्कि कियारा की एक्टिंग की भी प्रशंसा हुई थी।

ये होंगे करण जौहर के नेटफ्लिक्स के साथ 5 बड़े प्रोजेक्ट्स

अजीब दास्तान्स (Ajeeb Daastaans)

अजीब दास्तान्स (Ajeeb Daastaans)

इस को शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घेवन और कायोजे इरानी डायरेक्ट करेंगे। इस सीरिजी को लिखने का काम शशांक के साथ सुमित सक्सेना और नीरज व उजमा खान ने किया है।

स्टारकास्ट- फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, अरमान, नुसरुत भरूचा, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा, कोंकणा सेन, आदिति राव हैदरी, शेफाली शा आदि।

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (Meenakshi Sundareshwar)

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (Meenakshi Sundareshwar)

डायरेक्टर- विवेक सोनी
राइटर- विवेक सोनी और अर्शा वोरा
कास्ट- अभिमन्यू दसानी, सान्या मल्होत्रा

फाइनडिंग अनामिका (Finding Anamika)

फाइनडिंग अनामिका (Finding Anamika)

डायरेक्टर- करिश्मा कोहली और बेजॉय नाम्बियार
राइटर- श्रीराव, निशा मेहता
स्टारकास्ट- माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, मानव कौल, लक्सवीर श्ररण, मुस्कान जाफरी आदि।

सर्चिंग फॉर शीला (Searching for Sheela)

सर्चिंग फॉर शीला (Searching for Sheela)

बताया जा रहा है कि ये एक डॉक्यूमेंट्री होगी जोकि ओशो की सहायक रहीं मां आनंद शीला पर आधारित होगी।

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2 (Fabulous Lives of Bollywood Wives)

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2 (Fabulous Lives of Bollywood Wives)

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स पिछले बार करण जौहर और नेटफ्लिक्स लेकर आए थे। इस बार इसके दूसरे सीजन का ऐलान हुआ है। जिसे रितीक बजाज, उतम और नाओमी दत्ता डायरेक्ट करेंगे। इसकी स्टारकास्ट में नीलम कोठारी, महीप कपूर, सीमा खान और भावना पांडे शामिल होंगी।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्टारर लव स्टोरी, अब नए एक्टर के साथ बनेगी फिल्म!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X