सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्टारर लव स्टोरी, अब नए एक्टर के साथ बनेगी फिल्म!
फिल्म 'रॉम-कॉम' और चेहरे के डायरेक्टर रूमी जाफरी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को साथ में लेकर फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने अभिनेता सुशांत की मौत के बाद इस बारे में बताया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि रूमी जाफरी इस फिल्म पर नए सिरे से दोबारा काम करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म के लिए नया फेस ढूंढ रहे हैं।
Recommended Video
हाल में ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें रिया चक्रवर्ती गायब नजर आईं थी जिसके बाद ये गॉस्पिस होने लगे थे क्या रिया चक्रवर्ती को सुशांत मामले के चलते फिल्म से हटा दिया गया है? जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्ममेकर्स ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती टेलेंटिड और प्यारी लड़की हैं और वह उनके साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूमी जाफरी ने कहा है कि रिया के साथ वह एक और फिल्म बनाने वाले थे। जिसमें वह रिया और सुशांत को लेकर लव स्टोरी बनाने वाले थे। लॉकडाउन के चलते काम रुक गया था। लेकिन सुशांत की मौत ने सबको हैरान कर दिया। शायद भगवान का कुछ और ही प्लान है।
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के बर्थडे पर जीजू अजय देवगन ने किया विश, खास पोस्ट और ये PIC


Click it and Unblock the Notifications











