करण ने एकता-शाहरूख का भारी नुकसान बचाया

खबर आयी थी कि बॉलीजी मोशनकी हेड एकता कपूर, जो किसी की भी नहीं सुनती हैं, ने उन्होंने अचानक से अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' की डेट एक हफ्ते बढ़ा दी वो भी शाहरूख खान के कहने पर। जिसे पचा पाना हर किसी के बस में नहीं था। इसलिए फिल्मी पंडितों ने असल वजह खोजने की कोशिश की और यकीन मानिये उनके सामने सच आ ही गया। खबर आ रही है कि एकता ने यह सब अपने मित्र करण जौहर के कहने पर किया है।

कऱण एक सफल फिल्ममेकर हैं, मार्केट को काफी अच्छी तरह से समझते हैं इसलिए उन्होंने बिजनेस के लिहाज से एकता को समझाने की कोशिशे की अगर दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी तो इससे किसी को भी फायदा नहीं होने वाला। जिसे एकता समझ गयी और उन्होंने अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' की डेट एक हफ्ते आगे खिसका दी।

अब शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस आठ अगस्त को और अक्षय कुमार की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस तरह से करण ने अपने दोनों दोस्तों का अपनी सूझ-बूझ से नुकसान होने से बचा लिया।

मालूम हो कि पहले खबर आयी थी कि शाहरूख ने वंस... के निर्माता एकता के पिता जितेन्द्र से बात की थी वह फिल्म रिलीज की डेट आगे बढ़ा दें। जितेन्द्र ने मौके की नजाकत को समझा औऱ दोनो ही की फिल्म के मद्देनजर यह फैसला लिया कि वह अपनी फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज करेंगे। शाहरूख ने दिल से जितेन्द्र का शुक्रिया किया था और कहा कि उन्होंने वरिष्ठ होने के नाते बड़प्पन निभाया। लेकिन इस किस्से के पीछे जितेन्द्र नहीं करण जौहर निकले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X