बादशाह के आगे झुका खिलाड़ी, फिल्म रिलीज आगे बढ़ायी
हमेशा दो कलाकारों के बीच में रिलीज डेट को लेकर पंगा होता है लेकिन इस बार आपको दो बड़े सितारों के बीच अच्छी समझ का उदाहरण देखने को मिलेगा। शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और अक्षय कुमार की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' को एक ही दिन रिलीज होना था लेकिन अब दोनों ही फिल्में आगे-पीछे रिलीज होंगी। पहले आठ अगस्त को शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होगी उसके बाद अगले शुक्रवार यानी 15 अगस्त को 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' रिलीज होगी।
इस बात के लिए शाहरूख ने वंस... के निर्माता जितेन्द्र से बात की क्योंकि उन्हीं की बेटी एकता की यह फिल्म हैं। जितेन्द्र ने मौके की नजाकत को समझा औऱ दोनो ही की फिल्म के मद्देनजर यह फैसला लिया कि वह अपनी फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज करेंगे। शाहरूख ने दिल से जितेन्द्र का शुक्रिया किया और कहा कि उन्होंने वरिष्ठ होने के नाते बड़प्पन निभाया।
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी कहा था कि उनकी फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन को किंग खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से कोई खतरा नहीं हैं। मेरी और शाहरूख की फिल्म एक ही समय पर रिलीज हो रही है इस बात को तूल नहीं देना चाहिए।
यह तो बॉलीवुड है, यहां हर बड़े त्यौहार पर कई फिल्में रिलीज होती है। मैं तो ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि दोनो ही फिल्में अच्छा बिजनेस करें और लोगों को मनोरंजित करें। लेकिन अब दोनों की फिल्में आगे-पीछे रिलीज हो रही हैं इसलिए दोनों को ही सकून हो गया होगा।
आईये आपको दिखाते हैं वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन की कुछ तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











