करण औजला की अफेयर कॉन्ट्रोवर्सी में आया नया मोड़! दूसरी महिला ने किया चौंकाने वाला दावा, एक रील ने खोले कई राज
Karan Aujla controversy: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर करण औजला इन दिनों अपने गानों के लिए नहीं बल्कि कॉन्ट्रोवर्सी के लिए फेमस हो रह हैं। उनको लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। शादीशुदा होने के बावजूद कथित रिलेशनशिप के आरोपों के बीच अब एक नया दावा सामने आया है।

इस आरोप ने सोशल मीडिया पर हलचल और तेज कर दी है। अमेरिका की एक आर्टिस्ट के आरोपों के बाद अब एक दूसरी महिला भी इस मामले में खुलकर सामने आ गई है।
कैसे शुरु हुई कॉन्ट्रोवर्सी
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका में रहने वाली म्यूजिशियन msgorimusic, जो रैप डुओ Nyx & Nym का हिस्सा हैं, ने दावा किया कि वह करण औजला के साथ एक 'प्राइवेट रिलेशनशिप' में थीं। महिला आर्टिस्ट का कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि करण पहले से शादीशुदा हैं और पलक औजला उनकी पत्नी हैं।
Karan Aujla is facing allegations after a US based artist claimed that he was in a relationship with her while being married. She says she was unaware of his marital status at the time.
byu/Life-Eggplant6761 inInstaCelebsGossip
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयानों में उन्होंने दावा किया कि कनाडा और अमेरिका की एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं, और एक बड़ा अमेरिकी मीडिया हाउस उनसे बातचीत की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़े- कौन हैं पलक औजला? एक्स्ट्रामैरिटल आरोपों में घिरे करण औजला की पत्नी की डिटेल आईं सामने, करती हैं ये काम
अब वायरल हुआ नया वीडियो
इसी बीच Instagram पर एक नया वीडियो वायरल हो गया है, जिसे @djswanmusik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला एक ऑस्ट्रेलियन सेलेब्रिटी DJ हैं, जो इस समय दिल्ली में रह रही हैं।
इस वायरल रील में महिला ने ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट के जरिए लिखा- 'करण औजला मुझे भी DM कर रहे हैं? तो क्या? सब जानते हैं कि वह चीटर हैं।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'मेरे पास इसके सबूत भी हैं।'
इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वायरल वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन में यूज़र्स की राय साफ तौर पर बंटी हुई नजर आई। कुछ लोगों ने महिला के दावे के समय पर सवाल उठाते हुए इसे पब्लिसिटी के लिए किया गया कदम बताया, जबकि कई यूजर्स ने उनसे सबूत सामने लाने की अपील की। एक यूज़र ने लिखा- 'हेडलाइन्स में आने के लिए ऊपर वाले से पंगा लेना पड़ता है।', वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'दबाव में मत आना, अगर सच है तो सामने आओ।' एक और कमेंट में लिखा गया- 'पंजाबी इंडस्ट्री के इस फेक GOAT को एक्सपोज करो।'
Karan Aujla और Palak Aujla की चुप्पी बरकरार
अब तक करण औजला ने न तो पुराने आरोपों पर और न ही नए वायरल दावों पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है। वहीं, उनकी पत्नी पलक औजला भी इस पूरे विवाद पर पूरी तरह चुप हैं।
आगे क्या होगा?
सोशल मीडिया पर अटकलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री भी इस पूरे मामले पर किसी ऑफिशियल रिएक्शन का इंतजार कर रही है। जब तक किसी पक्ष की ओर से पुष्टि या बयान सामने नहीं आता, तब तक यह विवाद केवल दावों और सोशल मीडिया चर्चाओं तक ही सीमित रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











