कौन हैं पलक औजला? एक्स्ट्रामैरिटल आरोपों में घिरे करण औजला की पत्नी की डिटेल आईं सामने, करती हैं ये काम
Karan Aujla controversy: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला (Karan Aujla) इस वक्त सोशल मीडिया पर चल रहे एक विवाद को लेकर खबरों में हैं। अमेरिका में रहने वाली एक महिला आर्टिस्ट ने दावा किया है कि वह करण औजला के साथ वो एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थीं, जबकि उस समय सिंगर शादीशुदा थे।

यह दावा सामने आने के बाद Reddit, Instagram और X (Twitter) पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान करण औजला की पत्नी Palak Aujla पर जा रहा है, जो अब तक पब्लिक विवादों से दूर रही हैं।
कौन हैं Palak Aujla?
Palak Aujla पेशे से मेकअप आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं और कनाडा में रहती हैं। उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। Instagram बायो के मुताबिक, Palak 'Maison Palké' नाम के ब्यूटी सैलून की Founder और CEO हैं, जो कनाडा में ऑपरेट होता है।
हालांकि उनके पति पंजाबी म्यूजिक के बड़े सितारों में से एक गिने जाते हैं, लेकिन Palak ने कभी खुद को सिर्फ 'स्टार वाइफ' तक सीमित नहीं रखा। Instagram पर उनके 2.33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने प्रोफेशनल वर्क, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। वहीं, उम्र और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी वह पब्लिक नहीं करतीं।
Karan Aujla और Palak की लव स्टोरी
करण औजला, जिनका असली नाम जसकरण सिंह औजला है, उनकी मुलाकात Palak से उनके टीनएज दिनों में हुई थी। दोनों का रिश्ता करीब 10 साल तक बेहद प्राइवेट तरीके से चला। इसके बाद साल 2023 में मैक्सिको में डेस्टिनेशन वेडिंग के जरिए दोनों शादी के बंधन में बंधे।
उनकी शादी को फैंस ने ड्रीम वेडिंग बताया था। करण अपने गानों में अक्सर प्यार, भरोसे और वफादारी की बातें करते नजर आते हैं। शादी के बाद Palak ने लाइमलाइट से दूरी बनाकर अपने करियर पर फोकस करना जारी रखा।
क्या है Karan Aujla से जुड़ा पूरा विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका की एक आर्टिस्ट, जो Instagram पर msgorimusic नाम से जानी जाती हैं और Twin Rap Duo Nyx & Nym का हिस्सा हैं, उन्होंने करण औजला पर गंभीर आरोप लगाए।
महिला आर्टिस्ट का दावा है कि वह करण के साथ एक 'प्राइवेट रिलेशनशिप' में थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह शादीशुदा हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई और पब्लिकली बदनाम किया गया।
Reddit पोस्ट में क्या दावा किया गया?
Reddit पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में महिला आर्टिस्ट ने लिखा कि कनाडा और अमेरिका की एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ झूठे आरोप पश्चिमी देशों में वायरल किए गए, जबकि भारत में इस मामले को दबाकर रखा गया।
Karan Aujla is facing allegations after a US based artist claimed that he was in a relationship with her while being married. She says she was unaware of his marital status at the time.
byu/Life-Eggplant6761 inInstaCelebsGossip
उनका कहना है कि अमेरिका का एक बड़ा मीडिया हाउस उनसे इंटरव्यू की तैयारी कर रहा है और पहली बार वह खुलकर अपनी बात सामने रख रही हैं। उनके मुताबिक, भारत की कई मशहूर हस्तियों ने निजी तौर पर उनसे कॉन्टैक्ट कर उनका सपोर्ट किया है।
'अब मैं चुप नहीं रहूंगी'
12 जनवरी को शेयर किए गए एक नए पोस्ट में महिला आर्टिस्ट ने कहा कि कई महिलाओं को सालों से मैनिपुलेट किया गया, शर्मिंदा किया गया और उनकी कहानी को बदला गया ताकि कुछ लोग जवाबदेही से बच सकें। उन्होंने लिखा कि किसी महिला को अपनी बात कहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती और असली ताकत शोर नहीं मचाती, बल्कि मजबूती से खड़ी रहती है।
विवाद के बीच Palak Aujla का इंस्टाग्राम पोस्ट
विवाद सामने आने के कुछ समय बाद Palak Aujla ने अपने Instagram स्टोरी पर करण औजला के साथ एक कपल फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर करण औजला की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अभी क्या साफ है?
फिलहाल इस कथित रिश्ते की टाइमलाइन साफ नहीं है और सभी आरोप सोशल मीडिया पोस्ट्स और दावों पर आधारित हैं। जब तक किसी भी पक्ष की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक सच्चाई स्पष्ट नहीं कही जा सकती।


Click it and Unblock the Notifications













