सबसे 'शाणे' निकले कपिल, शाहरूख को झूठ बोलकर शो किया रिजेक्ट!
शाहरूख खान टीवी पर पूछ रहे हैं सबसे शाणा कौन। लेकिन जवाब इधर है जनाब। सबसे शाणे निकले अपने कपिल शर्मा। वैसे तो कपिल की कॉमेडी के सब दीवाने हैं लेकिन अगर ये खबर सच है तो कपिल शर्मा वाकई 'सबसे शाणे' कॉमेडियन हैं।
कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में शाहरूख खान कई बार आ चुके हैं और अपनी इसी दोस्ती के चलते उन्होंने कपिल शर्मा को अपने टीवी शो 'सबसे शाणा कौन' का बुलावा भेज दिया। लेकिन कपिल ने कुछ कारणों की वजह से ये न्यौता स्वीकार नहीं किया।
अब वो कारण ये है कि कपिल कलर्स के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के प्रतिबंध में हैं और करार के मुताबिक वो किसी अन्य चैनल के शो पर नहीं जा सकते। शाहरूख का गेम शो सबसे शाणा कौन नए चैनल &TV पर दिखाया जाएगा।
वैसे ये कपिल की प्रोफेशनल मजबूरी थी कोई क्या करे। सबको ऐसा ही लगा जब तक कलर्स चैनल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि कपिल के प्रतिबंध में ऐसा कोई नियम है ही नहीं। वो केवल एक शो करते हैं और एक एक्टर होने के नाते किसी भी शो में जा सकते हैं।
ALSO READ: सलमान, आमिर से ज़्यादा पॉपुलर रहे कपिल, TOP 10 होस्ट
इस बात के मीडिया में आते ही सारी भौंहे कपिल पर तन गई हैं कि क्या वाकई उन्होंने बड़ी चालाकी से शाहूरूख के शो पर ना जाने का बहाना ढूंढा था जिसकी पोल खुल गई। वैसे शाहरूख खान उन हस्तियों में से हैं जो कपिल का साथ उस वक्त देने आए जब उन्हें उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। ऐसे में अगर वाकई उन्होंने ये ट्रिक खेली है तो वो अपने फैन्स को काफी नाराज़ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications













