PICS: कपिल शर्मा के रोमांटिक सीन उनकी कॉमेडी से ज़्यादा मज़ेदार हैं!
कपिल शर्मा बोलते ही अगर आपकी आंख के सामने एक हंसता हुआ चेहरा आ जाता है तो निश्चित रूप से आप भी कपिल कॉमेडी के फैन हैं। जी हां, कपिल कॉमेडी मतलब एकदम बिंदास, एकदम रियल। यूं कहिए कॉमेडी का नया स्टाइल। लेकिन अब यही कपिल अगर रोमांस करते नज़र आने लगें तो क्या करेंगे।

हुआ कुछ यूं कि कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म किस किस को प्यार करूं की शूटिंग कर रहे थे और उन्हे्ं मंजरी फणनीस के साथ देने थे रोमांटिक सीन। दोनों ही ब्लैक आउटफिट्स में काफी अच्छे लग रहे थे। पर एक्शन बोलते ही जो कैमरे में कैद हुआ है उसकी तस्वीरें हम आपको यहां दिखा रहे हैं।
कपिल के चेहरे पर ना ही कोई भाव है ना ही कोई रोमांटिक अंदाज़ उनमें दि्खाई दे रहा है। तस्वीरें देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वो मंजरी से पीछा छुड़ा कर कहीं दूर जाना चाहते हैं। सच में कपिल शर्मा YOU ARE A FUNNY MAN!


Click it and Unblock the Notifications