TRAILER: न गोविंदा, न अक्षय कुमार.. ये है ओरिजनल कपिल शर्मा की कॉमेडी
[बॉलीवुड न्यूज] अब्बास मस्तान के निर्देशन में बन रही कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जैसा कि फिल्म का नाम है.. ट्रेलर में कपिल लड़कियों से घिरे हुए हैं और कंफ्यूजन से भरा माहौल है। लेकिन कोई शक नहीं कि इस फिल्म में हमें कपिल शर्मा की ओरिजनल कॉमेडी देखने को मिलेगी।
फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एली अवराम, मंजरी फैंडिस, अमृता पुरी, सिमरन कौर, अरबाज खान और वरूण शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। ट्रेलर देखकर ही आप जान सकते हैं कि फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जहां होगा ढ़ेर सारा कंफ्यूजन।
बहरहाल, हमें तो कपिल शर्मा की इस डेब्यू फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया। अब आप भी देख लें-
kapil sharma kis kisko pyaar karoon abbas mustan arbaaz khan elli avram कपिल शर्मा किस किसको प्यार करूं अब्बास मस्तान अरबाज खान एली अवराम


Click it and Unblock the Notifications



