DHAMAKA: 2016 में कपिल शर्मा फिर देंगे ब्लॉकबस्टर.. सीक्वल के साथ!
[बॉलीवुड न्यूज] कपिल शर्मा ने इस साल बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया है। अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' 2015 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है और इसका श्रेय हम कपिल शर्मा की बेहिसाब पॉपुलैरिटी को दे सकते हैं।
बहरहाल, अब जब कपिल शर्मा फिल्मों में एंट्री कर ही चुके हैं, तो सिर्फ एक हिट के साथ वह खत्म नहीं होने वाली। जी हां, ताजा खबरों की मानें तो अब्बास मस्तान अपनी हिट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल लाने वाले हैं.. 'किस किसको प्यार करूं 2'..
एक ब्लॉकबस्टर.. एक KHAN.. इस फिल्म में कुछ और फाइनल नहीं!
इस सीक्वल की शूटिंग अगले साल मई में शुरु होने वाली है और काफी उम्मीद है कि 2016 के सितंबर- अक्टूबर तक फिल्म रिलीज हो जाएगी। इस सीक्वल के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि, मैं बहुत ही लकी हूं कि मुझे अब्बास मस्तान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं इनकी फिल्में देखते हुए ही बड़ा हुआ हूं।
'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन भी अब्बास मस्तान ही करेंगे। बहरहाल, हमें तो इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं कपिल शर्मा दोबारा अपने फैंस को खुश कर पाएंगे या नहीं।
यहां जानते हैं कि कपिल शर्मा की इस फिल्म में क्या क्या होना जरूरी है-


Click it and Unblock the Notifications













