..................... Kapil sharma gets death threat mail from Pakistan saif ali khan honoured auto rickshaw driver with 51 thousand - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, ऑटो ड्राइवर को सैफ अली खान ने दिया ये इनाम

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले राजपाल यादव, टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया था। धमकी देने वाले ने कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी फैमिली, रिश्तेदार और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। आज खबर आई कि सैफ अस्पताल से बाहर आने से पहले उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से मिले, जिसने हमले वाली रात उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। इस दौरान एक्टर ने ऑटो ड्राइवर को मदद करने के लिए थैंक्यू कहा और उसे ईनाम के तौर पर 51 हजार रुपए दिए। सैफ अली खान के साथ-साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भी भजन सिंह का शुक्रिया अदा किया।

LIVE Feed
  • Jan 23, 2025 9:09 PM

    Priyanka Chopra और Guneet Monga की शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन

    Oscars Nominations 2025: साल 2025 के ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन और राइटर का ऐलान आज, 23 जनवरी को शाम 7 बजे IST पर की गई। बोवेन यांग, राचेल सेनोट, सियान हेडर और एरिक रोथ के होस्ट किया गया यह प्रोग्राम अकादमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर में हुआ।

    Priyanka Chopra और Guneet Monga की शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन
  • Jan 23, 2025 7:50 PM

    पहले नंबर आने के लिए Anupamaa को करना पड़ेगा इंतजार

    TRP Report: टीआरपी का खेल बहुत ही दिलचस्प है, जिसमें कुछ सबसे फेमस टॉप जगह के लिए कंपीट कर रहे हैं। रूपाली गांगुली की अगुवाई में अनुपमा ने लंबे समय तक नंबर वन पर राज किया। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले, शो ने अपने टीआरपी नंबरों में बड़ी गिरावट देखी। यह चौथे नंबर पर खिसक गया और तब से, शो अपनी गद्दी को फिर से पाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है।

    पहले नंबर आने के लिए Anupamaa को करना पड़ेगा इंतजार
  • Jan 23, 2025 7:49 PM

    टीवी एक्टर Shaan Mishra को प्रोड्यूसर ने सेट पर किया असॉल्ट

    Actor Shaan Mishra Assaulted: टेलीविजन शो 'जय मां लक्ष्मी' का हिस्सा बन चुके एक्टर शान मिश्रा का शो के मेकर्स के साथ झगड़ा हो गया, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। गुरुवार को शान ने निर्माता के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    टीवी एक्टर Shaan Mishra को प्रोड्यूसर ने सेट पर किया असॉल्ट
  • Jan 23, 2025 6:39 PM

    राम गोपाल वर्मा को हुई 3 महीने की जेल की सजा, 7 साल पुराने केस पर अब आया कोर्ट का आदेश

    राम गोपाल वर्मा के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुना दी है। उनपर चेक बाउंस होने का केस दर्ज था। वहीं अब कोर्ट ने इस मामले पर अपना आदेश सुना दिया है और कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा को दोषी करार दिया है।

    राम गोपाल वर्मा को हुई 3 महीने की जेल की सजा, 7 साल पुराने केस पर अब आया कोर्ट का आदेश
  • Jan 23, 2025 5:42 PM

    Urvashi Rautela का नया गाना Faraari हुआ रिलीज़, इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें वीडियो

    आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक नया गाना रिलीज किया गया है और इसमें वह बहुत ही एनर्जेटिक मूव करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस पर गौर करने वाली बात तो यह है कि उर्वशी रौतेला का यह गाना किसी और ने नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने गाया है।

  • Jan 23, 2025 4:49 PM

    सैफ अली खान पर वार करने वाले शख्स ने गुनाह किया कबूल, पुलिस को मिले सबूत

    Saif Ali khan attacker confessed the crime: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने गुनाह कबूल कर लिया है। यहां तक की पुलिस को भी कुछ सबूत मिले हैं। आरोपी के पिता मोहम्मद रूहुल आमीन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने बेटे से बात की थी। उनका बेटा भारत आया तो वह किसी भी तरह का कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर नहीं आया। अरोपी के पिता ने यह भी कहा कि उनका बेटे बाइक चलाने का काम करता है। उसने आज कुश्ती नहीं की है।

  • Jan 23, 2025 3:29 PM

    बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना बने FICCI Frames के ब्रांड एंबेसडर, खुश हैं फैंस!

    FICCI Frames, भारत के प्रीमियर ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कन्वेंशन, इस साल अपनी 25वीं सालगिरह का जश्न मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। खुराना अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चेहरे के रूप में इस आयोजन से जुड़े हैं।

  • Jan 23, 2025 2:27 PM

    जब Shivangi Joshi और Jannat Zubair के बीच हुआ था मनमुटाव, शिवांगी बोलीं- हम दोनों एक दूसरे को देखना...

    Shivangi Joshi Jannat Zubair Friendship: शिवांगी जोशी टीवी के एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उन्होंने 'ये यह रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से नायरा के किरदार में काफी लोकप्रियता हासिल की है। शो के दौरान मोहसिन खान के साथ में उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दोनों ने तकरीबन 6 साल तक शो में काम किया। बाद में शिवांगी जोशी को 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी देखा गया था।

  • Jan 23, 2025 1:36 PM

    सलमान खान ने Mahakumbh में गईं मोनालिसा को भेजा शादी का प्रपोजल ? माला बेचने वाली अब बनेंगी दुल्हनिया

    हाल ही में महाकुंभ में एक माला बेचने वाली लड़की खास सुर्खियों में रही। बता दें कि इस लड़की का नाम मोनालिसा है। अब इस मोनालिसा में ऐसा क्या खास है जो इतनी चर्चाओं में आ गई है। दरअसल मोनालिसा महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से खास चर्चाओं में गई हैं। जी हां, किसी को मोनालिसा की आंखें ऐश्वर्या राय जैसी लगती हैं तो किसी को वामिका गब्बी के जैसी। वैसे मोनालिसा खुद भी ऐश्वर्या की तरह बनना चाहती हैं।

  • Jan 23, 2025 1:01 PM

    'युजी भाई क्या कर रहे हैं?' ये सवाल सुनकर ऐसा था Dhanashree Verma का रिएक्शन, Video

    वायरल हो रहा वीडियो धनश्री वर्मा का है जिसमें वो जिम से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो फोन पर किसी से बात कर रही थीं। पैपराजी ने पूछा, ''यूजी भाई क्या कर रहे हैं?'' इसको सुनकर धनश्री वर्मा पहले तो मुस्कुराईं फिर लड़खड़ाते हुए जवाब दिया कि, ''यूजी भाई अपने खेल की तैयारी कर रहे हैं।''

  • Jan 23, 2025 12:40 PM

    जान की दुश्मन बनी बीपी की गोली, Zeenat Aman ने बताई दिल दहला देने वाली घटना!

    जीनत अमान बीपी की दवा लेती हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जान पर बन आई। पता चला है कि उन्होने बीपी की दवा ली थी और वो उनके गले में अटक गई थी। इसके बाद वो काफी परेशान रही थीं। इस वक्त उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जीनत अमान ने पोस्ट कर बताया कि, ''मैने दवा खाई और पानी पिया, लेकिन वो गोली मेरे गले में अटक गई। कुछ देर बाद मुझे महसूस किया सांस लेने में तकलीफ हो रही है। मैं पानी लगातार पी रही थी लेकिन गोली अंदर नहीं जा रही थी।

  • Jan 23, 2025 12:15 PM

    पाकिस्तान से आए धमकी भरे ईमेल पर राजपाल यादव का आया रिएक्शन

    एबीपी न्यूज को भेजे ऑडियो मैसेज में राजपाल यादव ने बताया कि मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम दोनों को धमकी भरे ईमेल को लेकर इंफॉर्म कर दिया है। उसके बाद से मैंने इस बारे में किसी से कोई चर्चा नहीं की। मेरा काम भी नहीं है इसके बारे में कुछ बोलना। जब मुझे इसके बारे में कुछ पता ही नहीं हैं। मैं कलाकार हूं और मेरी यही कोशिश है कि देश का हर बच्चा, बूढ़ा और जवान हमारे मनोरंजन से खुश रहे। इससे ज्यादा मैं कुछ बोलना भी नहीं चाहता हूं। इसके बारे में कुछ भी बोलने में एंजेंसियां सक्षम हैं। वो ही इस बारे में बता सकती हैं बाकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। जो जानकारी मिली थी मैंने वो दे दी है।

  • Jan 23, 2025 11:53 AM

    छठे दिन वेंटिलेटर पर कंगना की 'इमरजेंसी'

    बॉलीवुड की 'क्‍वीन' कही जाने वाली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' वैसे तो पॉलिटिकल ड्रामा है। लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी हालत मेडिकल 'ट्रॉमा' जैसी है। ओपनिंग डे से ही दर्शकों को रिझाने के लिए जूझ रही फिल्‍म के शोज में बुधवार को 100 में से 93 सीटें खाली नजर आए हैं। अब तक यह जैसे-तैसे करोड़ में कारोबार कर पा रही थी, लेकिन छठे दिन लाखों में सिमट गई है। हालांकि, छठे दिन की इसने डिजास्‍टर बनी 'तेजस' के मुकाबले दोगुनी कमाई की है। पर यह आलिया भट्ट की बुरी तरह फ्लॉप हुई 'जिगरा' से भी पिछड़ गई है। जहां तक राशा थडानी और अमन देवगन के 'आजाद' की बात है, तो उसकी हालत और भी खराब है।

  • Jan 23, 2025 11:16 AM

    फर्श पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगीं कश्मीरा शाह

    लाफ्टर शेफ के पहले सीजन में कश्मीरा शाह कुछ सब्जियों को पहचान नहीं पा रही थीं। ऐसा इस सीजन में फिर से हो गया है जिसकी वजह से वो रोती हुई नजर आ रही हैं। पति कृष्णा के कहने पर भी कश्मीरा बिल्कुल चुप नहीं हो रही हैं। वायरल वीडियो में कश्मीरा शाह स्टेज पर नीचे बैठकर फूट-फूटकर रो रही हैं। इस वीडियो पर लिखा है- सीजन 2 में भी मटर को बीन्स बोल दिया। कश्मीरा को वीडियो में कृष्णा उठाते नजर आ रहे हैं लेकिन वो उठ नहीं रही हैं और जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं।

  • Jan 23, 2025 10:38 AM

    शॉर्ट ड्रेस पहन आग से खेलीं निया शर्मा, ट्रिप के दौरान आई चोटें

    एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका सिजलिंग लुक और पार्टी वीडियोज चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने क ट्रिप के वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वो आग से खेलती नजर आ रही हैं। निया शर्मा ने फायर गेम्स खेले। इनमें वो आग में कूदती और स्टंट करती नजर आईं। निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा- आग से खेलने का तरीका थोड़ा कैजुअल है बस। और हर ट्रिप पर इंजरी होना जरुरी है। अब 2024 पिछला साल है।

  • Jan 23, 2025 10:27 AM

    मोनाली ठाकुर की लाइव कॉन्सर्ट में बिगड़ी तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

    सिंगर मोनाली ठाकुर की लाइव कंसर्ट के दौरान हालत बिगड़ गई है। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस देते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इवेंट के मैनेजर्स ने कहा कि मोनाली ठाकुर गंभीर परेशानी में लग रही थीं और उन्होंने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी।

  • Jan 23, 2025 9:35 AM

    त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर अनुपम खेर की आंखें से बहने लगे आंसू

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला चल रहा है। देश और दुनियाभर से लाखों लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं और महाकुंभ में पवित्र स्नान कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी महाकुंभ को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान एक्टर काफी भावुक नजर आए। इसकी वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की है।

  • Jan 23, 2025 9:27 AM

    सैफ अली खान पर जिस चाकू से हुआ था हमला, पुलिस ने उसका तीसरा टुकड़ा किया बरामद

    सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी मोहम्मद शहजाद ने बांद्रा लेक के पास जो चाकू का टुकड़ा फेंथा था वो पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद चाकू के तीसरे टुकड़े को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर एक मोबाइल फोरेंसिक वैन भी तैनात की गई थी। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

  • Jan 23, 2025 9:26 AM

    'सैफ भाई उसे 11 लाख दे दो...' जान बचाने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर के लिए मीका सिंह ने की अपील

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। उनके घर में 16 जनवरी को चोर घुस आया था। जिससे हाथापाई में सैफ बुरी तरह घायल हो गए थे। सैफ की हालत में अब सुधार है और वो लीलावती अस्पताल से घर वापस आ चुके हैं। अस्पताल में सैफ ने उनकी जान बचाने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर से मुलाकात की थी। अब उस ड्राइवर की मीका सिंह ने सराहना की है और उसे 1 लाख रुपये देने की बात कही है और उसकी डिटेल्स मांगी हैं।

  • Jan 23, 2025 8:04 AM

    लाल साड़ी में मलाइका अरोड़ा ने लूट ली महफिल

    मलाइका अरोड़ा दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची थीं। इंगेजमेंट सेरेमनी में मलाइका रेड कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी नें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका के लुक से किसी की नजर ही नहीं हट रही है। जहां मलाइका अपने लुक के कहर ढा रही थीं वहीं अर्जुन कपूर ने भी ब्लैक सूट पहना था। वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका के लुक की खूब तारीफ हो रही है। फैंस उनकी फोटोज और वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

    मलाइका अरोड़ा दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची थीं. इंगेजमेंट सेरेमनी में मलाइका रेड कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं. इस साड़ी नें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. मलाइका के लुक से किसी की नजर ही नहीं हट रही है. जहां मलाइका अपने लुक के कहर ढा रही थीं वहीं अर्जुन कपूर ने भी ब्लैक सूट पहना था. वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे. मलाइका के लुक की खूब तारीफ हो रही है. फैंस उनकी फोटोज और वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
  • Jan 23, 2025 7:03 AM

    Malaika Arora ने 'साकी साकी' पर दी नोरा फतेही को टक्कर

    बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा हमेशा छाई रहती हैं। वो अपनी अदाओं और डांसिंग मूव्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में नजर आ रही हैं। इस शो में नोरा फतेही और अमेरिकन सिंगर Jason Derulo गए थे। दोनों अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए गए थे। उनका नाम स्नेक खूब वायरल हो रहा है। गाने में नोहा अपने डांसिंग मूव्स से कहर ढाती नजर आ रही हैं। अब नोरा के साथ मिलकर मलाइका न भी इंटरनेट पर बवाल काट दिया है। इनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X