टीवी एक्टर Shaan Mishra को प्रोड्यूसर ने सेट पर किया असॉल्ट, गर्दन पकड़कर खूब मारा और...

Actor Shaan Mishra Assaulted: टेलीविजन शो 'जय मां लक्ष्मी' का हिस्सा बन चुके एक्टर शान मिश्रा का शो के मेकर्स के साथ झगड़ा हो गया, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। गुरुवार को शान ने निर्माता के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Shaan Mishra के हाथ में लगी थी चोट
टेली टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, शान ने मेकर मंगेश से रिक्वेस्ट की थी कि हाथ में चोट लगने के कारण उन्हें शूटिंग जल्दी खत्म करने की परमिशन दी जाए। डॉक्टर के शूटिंग ना करने की सलाह दिए जाने के बावजूद, एक्टर सेट पर पहुंचे ताकि एपिसोड का टेलिकास्ट अफेक्ट ना हो।
मेकर की पत्नी ने भी की लड़ाई
हालांकि, जब शान ने शूटिंग खत्म करने का फैसला किया, तो मेकर ने पहले से राजी होने के बावजूद उनकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया और इससे एक्टर और मंगेश के बीच तीखी बहस हुई। मंगेश की पत्नी भी बीच में कूद पड़ी और टेली टॉक के शेयर किए गए एक वीडियो में, वह शान पर चिल्लाती हुईं और उन्हें अपना काम खत्म करने के लिए कहती हुई देखी जा सकती है।
मेकर ने गर्दन से पकड़ा
"जो करना है कर। काम करके जाने का। तू मुझे क्या दिखाएगा...रोज इधर आकर खेल के जाता है," उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है। यह बहस तब और बढ़ गई जब मंगेश ने शान को लड़ाई की रिकॉर्डिंग करने से रोकने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उन्होंने कथित तौर पर एक्टर को मारा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर ने उन्हें गर्दन से पकड़ लिया और उनकी पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की।
शान ने बयान नहीं जारी किया
इसके बाद शान ने मालवाणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और जब पुलिस 'जय मां लक्ष्मी' के सेट पर पहुंची तो वे किसी को पकड़ नहीं सके, क्योंकि सेट पर ताला लगा हुआ था। शान ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि शान जय मां लक्ष्मी में भगवान विष्णु की भूमिका निभाते हैं। वह इमली, माटी से बांधी डोर और सिंदूर की कीमत जैसे शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











