POSTER: 'किस किसको प्यार करूं'.. 4 बीवियों के साथ कपिल शर्मा!
[बॉलीवुड न्यूज] अब्बास मस्तान के निर्देशन में बन रही कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जैसा कि फिल्म का नाम है.. पोस्टर में कपिल लड़कियों से घिरे हुए हैं और शादी का माहौल है।

फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एली अवराम, मंजरी फैंडिस, अमृता पुरी, सिमरन कौर, अरबाज खान और वरूण शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। पोस्टर देखकर ही आप जान सकते हैं कि फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जहां होगा ढ़ेर सारा कंफ्यूजन।
VIDEO: अजय देवगन ने दी कपिल शर्मा को सलाह.. जानिए क्या!
बहरहाल, अब जबकि कपिल शर्मा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं, उनके फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले कपिल यशराज की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे। लेकिन उन्होंने कुछ ही समय बाद उस फिल्म को इंकार कर दिया।
अब देखते हैं किस किसको प्यार करूं को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है!
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














