शाहरूख ही समझें 'सबसे शाणा कौन' - कपिल शर्मा या कलर्स चैनल

हाल ही में खबर थी कि कपिल शर्मा ने शाहरूख खान का शो 'इंडिया पूछेगा: सबसे शाणा कौन' के लिए शूट करने से मना कर दिया था। वजह थी उनका कलर्स चैनल के साथ प्रतिबंध। लेकिन फिर चैनल के एक प्रतिनिधि ने यह कहकर तूफान मचा दिया कि कपिल ऐसे किसी करार में है ही नहीं। वो जिस चैनल पर मेहमान के तौर पर जाना चाहें जा सकते हैं।

इस बात से कपिल की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन कपिल शर्मा को ये बात नागवार गुज़री है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें कलर्स चैनल की तरफ से साफ आदेश थे कि किसी प्रतिद्विंदी चैनल पर वो नहीं जा सकते। खास तौर पर अगर चैनल नया है।

उन्होंने बस उसी अनुबंध का पालन किया। लेकिन अब इसके साथ शाहरूख खान का नाम जुड़ा है तो चैनल अपनी बात से पीछे हटकर सारा दोष उन्हें दे रहा है। वो शाहरूख खान जैसे कद के इंसान को मना कैसे कर सकते हैं। कोई भी उन्हें मना कैसे कर सकता है।?
ALSO READ: इन आलोक नाथ जोक्स को पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे!

कपिल को ज़्यादा दुख इस बात का है उनके चैनल ने इस विवाद को जन्म दिया है। जब उन्हें मना किया गया था जो चैनल को सामने आ कर इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी। शाहरूख खान कपिल के शो पर कई बार आए हैं और उस दौरान शो की टीआरपी ने आसमान छुआ। ऐसे में कपिल का शो को मना करने का सवाल ही नहीं उठता।

कपिल ने ये भी कहा कि जब शाहरूख खान की टीम ने उनसे शूट के सिलसिले में कॉन्टैक्ट किया था तो वो मीका के साथ शूट करने को राज़ी भी हो गए थे। पर उनके चैनल ने उन्हें रोका था। पर अब सारा इल्ज़ाम उन पर डाला जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X