रेल बजट: शाहरूख-सलमान की 'समझौता एक्सप्रेस'...और भी मज़ेदार नाम!
रेलवे बजट आ चुका है और सबको अपनी उम्मीद पूरी नहीं दिख रही। खैर, रेल और रोमांस का रिश्ता तो काफी पुराना है। आखिर सबसे ज़्यादा अच्छी बॉलीवुड प्रेम कहानियां तो यहीं बनी हैं। जब वी मेट हो या DDLJ भारतीय रेल ने हमारे हीरो को हीरोइन का दिल जीतने का मौका हमेशा दिया है।
लेकिन जितनी क्रियेटिव हमारी फिल्म इंडस्ट्री है उससे ज़्यादा फिल्मी है हमारे फिल्मों के दर्शक। तभी तो आए दिन वो कुछ ना कुछ नया, क्रियेटिव करते रहते हैं। तो जहां एक तरफ रेल बजट पेश हो रहा था वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर बॉलीवुड फैन्स ने ना जाने कितनी सेलीब्रिटी ट्रेनें चला दीं।
जहां शाहरूख सलमान की ट्रेन का नाम था समझौता एक्सप्रेस वहीं टीवी होस्ट अर्नब गोस्वामी की ट्रेन का नाम रख दिया गया अर्नब शताब्दी एक्सप्रेस। इस ट्रेन की खासियत ये थी कि ये ट्रेन आए दिन किसी ना किसी ट्रेन को बीच ट्रैक में ही रोकती रहेगी।
सलमान के एक फैन ने उनकी ट्रेन का नाम रखा सलमान सुपरफास्ट एक्सप्रेस। अब ये उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए था या फिर उनकी कार की स्पीड देखते हुए ये तो वो ही जानें। आप बाकी सेलिब्रिटी ट्रेनों के नाम पढ़ेंगे तो हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











