कपिल देव नहीं चाहते थे 83 द फिल्म बनें, बोले रणवीर सिंह से डर लगता था
काफी समय से सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 83 द फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। अगर कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन ना हुआ होता तो फिल्म पहले ही रिलीज हो गई होती। इस फिल्म को लेकर अक्सर कई तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं। इस समय कुछ ऐसा सामने आया है जो कि निश्चित तौर पर रणवीर सिंह के फैंस के लिए काफी अहम है। पता चला है कि कुछ ऐसा होने वाला था जिससे ये फिल्म बनने में अड़चन आने वाली थी।
जी हैं... खबर है कि इस फिल्म को लेकर कपिल देव राजी नहीं थे और वो नहीं चाहते थे कि 1983 क्रिकेट विश्वकप फिल्म बनें। इस बात का खुलासा हाल ही में खुद कपिल देव ने किया था और इस मौके पर वो नेहा धूपिया के टॉक शो पर मौजूद थे। उनका कहना था कि वो डर गए जब उनको ये पता चला था कि इस फिल्म में उनका किरदार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी रोमा का किरदार दीपिका पादुकोण निभाने वाली हैं।
न्यूजीलैंड पुलिस ने बॉलीवुड गानों पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ दिवाली सेलिब्रेशन


Click it and Unblock the Notifications