न्यूजीलैंड पुलिस ने बॉलीवुड गानों पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ दिवाली सेलिब्रेशन
हाल ही में पूरे देश में दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया था लेकिन इस बार की दिवाली कुछ खास थी। एक तो कोरोना काल के दौरान लोग खुशियों के कुछ पल एंजॉय कर रहे थे तो दूसरे तरफ पूरे देश में शानदार माहौल भी देखने को मिला था। दिवाली की बात करें तो ये त्योहार सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि हर उस देश में मनाया जाता है जहां पर भारतीय पाए जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में तब देखने को मिला जब एक वीडियो न्यूजीलैंड से वायरल हुआ।
ये वीडियो काफी चर्चा में हैं और लोग इसको धड़ल्ले से साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो में न्यूजीलैंड के कुछ पुलिस ऑफिसर्स नजर आ रहे हैं जो कि हिंदी फिल्मों के गानों पर नाचते दिख रहे हैं।

दरअसल इस बार न्यूजीलैंड के वेलिंगटन परिषद में दिवाली का त्योहार मनाया गया है। इस खास मौके पर वहां की पुलिस ने भारतीय गानों पर जमकर डांस किया है।
इस वीडियो को खुद आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया जा रहा है। इन पुलिसवालों के डांस की बात करें तो ये लोग हिंदी गानों 'कर गई चुल' और 'काला चश्मा' पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन गानों पर सभी लोग इस तरह से डांस कर रहे हैं जिसको देखकर आप कह सकते हैं कि लोग इसके लिए काफी समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications