कनिका कपूर ने छिपाई थी कोरोना वायरस होने की बात? सोशल मीडिया पर जमकर लगी लताड़
कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन भारत में फैलता ही जा रहा है और एक के बाद एक ऐसी खबरें आ रहीं हैं जिससे आप चौंक जाएंगे। हाल ही में बेबी डॉल जैसे धमाकेदार गाने की गायिका कनिका कपूर को भी कोरोना वायरस हो गया है। लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोग उनको बुरी तरह से खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल कनिका कपूर को लेकर खबर थी कि विदेश से लौटकर आने के बाद उनको पता था कि वो कोरोना वायरस से ग्रसित हैं लेकिन इसके बाद भी उन्होने ये बात किसी को नहीं बताई।
इसके अलावा वो एक पार्टी में भी शामिल हुई हैँ। इस बात का खुलासा होने के बाद लोग काफी ज्यादा नाराज हैं और उनको इस तरह से बुरा भला बोल रहे हैं। देखिए लोगों के कमेंट्स...
पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर आखिरकार आया शाहरुख खान का रिएक्शन- जानिए क्या बोले?


Click it and Unblock the Notifications