पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर आखिरकार आया शाहरुख खान का रिएक्शन- जानिए क्या बोले?
बीती शाम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भाषण के दौरान कोरोना वायरस से लड़ने की अपील देश से की है और साथ ही एक मदद भी मांगी। उन्होने कहा था कि रविवार के दिन सभी लोग घर पर रहे हैं और बाहर ना निकलें। वो देश से एक जनता कर्फ्यू लगाने की बात कर रहे थे। उनकी इस पहल को लेकर कई तरह के लोग सामने आए और बॉलीवु़ड के सितारे भी इसका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन इस समय सुपरस्टार शाहरुख खान का रिएक्शन इस मामले में आया है।
शाहरुख खान ने पीएम मोदी के भाषण को रिट्वीट करते हुए लिखा है.. 'इस वायरस से बचने के लिए ये विचार काफी अच्छा है लेकिन इस विचार को रविवार को ही खत्म नहीं करना है बल्कि इसके बाद भी हम सभी को ध्यान में रखना है।

अच्छा होगा कि व्यक्तिगत तौर पर हम इसपर अमल करें। ध्यान रखे और स्वस्थ रहे।' शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए इसको लेकर समर्थन दे रहे हैं। बीते दिन इस मासले पर कई सितारों ने अपनी राय रखी थी।
अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा था.. मेरे देशवासियों, हमारे प्रधानमंत्री जी ने कुछ समय पहलें संयम रखने को लेकर कुछ ज़रूरी बातें कही हैं। इन बातों को मानकर हम सभी COVID 19 से बच सकते हैं।
आप सभी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें.. अपने अपने घर पर रहें और सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि इस फैसले का समर्थन पीएम मोदी के विरोधी भी कर रहे हैं। जनता कर्फ्यू 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications