..................... कोरोना मरीजों को प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकतीं कनिका कपूर | Kanika Kapoor Have To Wait For Plasma Donation For COVID-19 Patients - Hindi Filmibeat

कोरोना मरीजों की मदद करना चाहती हैं सिंगर कनिका कपूर, लेकिन करना होगा इंतजार- जानें क्यों!

By Staff

सिंगर कनिका कपूर कोरोना का इलाज करवा कर स्वस्थ हो चुकी हैं और अब अपने घर पर परिवार के साथ हैं। कनिका कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि जो लोग स्वस्थ हो रहे हैं, उनके ही रक्त से कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का इलाज किया जाना अच्छा विकल्प है। इससे पहले प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटियां शज़ा और ज़ोया मोरानी भी अपना रक्त दान करने का प्रण ले चुकी हैं।

डॉक्टर्स ने कनिका कपूर की रक्त जांच की। जिसमें लगभग सारे पैरामीटर लगभग ठीक है लेकिन हीमोग्लोबिन कम है। जिस वजह से कनिका को दान के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

Kanika Kapoor

केजीएमयू के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की हेड डॉ. तुलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए केजीएमयू में संपर्क किया था। जांच में सभी रिपोर्ट ठीक हैं। वायरस के लक्षण मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी भी बन रही है। लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से फिलहाल वो प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकती हैं।

आईसीयू में हैं इरफान खान, अभी जंग लड़ रहे हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दें- आधिकारिक बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X