..................... इरफान खान अभी जंग लड़ रहे हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दें- आधिकारिक बयान | Irrfan Khan’s Health Update: Spokesperson Rubbishes Reports Of Actor’s Death - Hindi Filmibeat

आईसीयू में हैं इरफान खान, अभी जंग लड़ रहे हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दें- आधिकारिक बयान

अभिनेता इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरफान कोलन इनफेक्शन की वजह से आईसीयू में हैं। समय समय पर उनके प्रवक्ता अभिनेता का हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं। इरफान के चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उनसे जुड़ी कुछ अफवाहें आनी शुरु हो गई, जिसे सुनकर फैंस डर गए।

ऐसे में प्रवक्ता ने नया बयान जारी करते हुए कहा कि इरफान एक मजबूत व्यक्ति हैं और अभी भी लड़ाई लड़ रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान ना दें।

Irrfan Khan

आधिकारिक बयान में प्रवक्ता ने कहा- "ये जानना वास्तव में निराशाजनक है कि इरफान के स्वास्थ्य के बारे में इतने सारे अनुमान लगाए जा रहे हैं। हम सराहना करते हैं कि लोग चिंतित हैं। लेकिन ये देख निराशा होती है कि कुछ सूत्र अफवाहें फैलाते हैं और पैनिक क्रिएट करते हैं। इरफान एक मजबूत व्यक्ति हैं और अभी भी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम वास्तव में आपसे अनुरोध करते हैं कि अफवाहों में न पड़ें और उन बातचीत में भाग न लें जो काल्पनिक हैं। हमने हमेशा उनके स्वास्थ्य को लेकर स्पष्टीकरण दिया है और उनकी हेल्थ अपडेट सभी से शेयर की है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X