कृष 3 के लिए कंगना राकेश की पहली पसंद नहीं
एक बार फिर से जाने-माने निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो वाली फिल्म कृष 3 को लेकर लोगों के सामने लेकर आने को तैयार है। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर आपको सुपरहीरो के साथ सुपरवोमेन पर्दे पर दिखायी देगी जिसे कि पर्दे पर प्ले कर रही हैं कंगना रनाउत। हमेशा चुलबुले किरदारों मे नजर आने वाली कंगना को सुपरवोमेन के रोल में देखना काफी रोचक होगा ऐसा उम्मीद की जा रही है।
लेकिन सुपरवोमेन का रोल करने वाली कंगना राकेश रोशन की पहली पसंद नहीं थी, इससे पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से पूछा गया था लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। राकेश रोशन दिल से चाहते थे कि यह रोल कैटरीना निभाये लेकिन कैट के पास डेट्स की समस्या थी, कैट से निराश होने के बाद राकेश ने कंगना को रोल ऑफर किया जिसे कि कंगना ने झट से स्वीकार कर लिया।
हालांकि अब राकेश रोशन कह रहे हैं कि फिल्म में कंगना ने बड़ी मेहनत से काम किया है और उनसे अच्छा कोई और इस रोल कर भी नहीं सकता था। कंगना ने सुपरवोमैन रोबोट को प्ले करने के लिए अपना चार किलो वजन कम किया है और जो ड्रेस उन्होंने फिल्म में पहनी है उसे पहनने के लिए उन्हें पूरे 2 घंटे लगते थे। देखते हैं कि कंगना की यह मेहनत और राकेश रोशन का दावा कितना सही साबित होता है?
फिल्म में सुपरवोमेन कंगना रनाउत को सुपर हीरो कृष यानी रितिक रोशन से प्यार हो जाता है। लेकिन कंगना का किरदार निगेटिव शेड्स वाला है। फिल्म में विलेन काल का रोल विवेक ओबरॉय ने किया है तो फिल्म में कृष की प्रेमिका प्रियंका चोपड़ा बनी है। संगीत राजेश रोशन का है। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में है।


Click it and Unblock the Notifications












