मांजरेकर बनेंगे हिजड़ा, कंगना करेंगी मुजरा ...

फिल्म 'गैंगस्टर', 'फैशन' और 'तनु वेड्स मनु' में अपने अभिनय की अनुपम छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री कंगना रनाउत अब थोड़ा सा हटकर रोल करना चाहती हैं। जिसके चलते उन्होंने कुछ चुनिंदा रोल को हांमी भरी है। इसी सिलसिले में उन्होंने 'रज्जो' जैसी फिल्म साइन की है। जिसमें वो वैश्या का किरदार निभाने वाली है। इस फिल्म में वो पहली बार पर्दे पर मुजरा करती नजर आने वाली है।

फिल्म के निर्देशक विश्वास पाटिल हैं।, जिन्हें लगता है कि कंगना एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं इसलिए उन्होंने उनको इस रोल के लिए चुना है। विश्वास ने कहा कि कंगना एक भारतीय और आधुनिकता का संगम है जिसके कारण उन्होंने कंगना को यह रोल सौंपा। फिल्म में कंगना के साथ महेश मांजरेकर भी हैं जो किन्नर का किरदार निभायेंगे तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे।

अपने रोल से उत्साहित कंगना ने कहा कि वो बहुत समय से ऐसे रोल के लिए इच्छुक थी, कंगना ने बोला इसलिए जैसे ही उन्हें यह रोल ऑफर हुआ उन्होंने हां बोल दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि रज्जो का किरदार काफी हटकर है इसलिए उन्होंने यश बोल दिया।

वैसे अभिेनेत्री रेखा को दिल से पसंद करने वाली कंगना बहुत दिनों से 'उमराव जान' जैसा रोल करना चाहती थीं अब देखते हैं कि 'रज्जो' की कंगना उमराव जान की रेखा के समकक्ष दिखती हैं कि नहीं।

वैसे कंगना इन दिनों काफी नामी-गिरामी हस्तियों के साथ काम कर रही हैं और उनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए कंगना ने अपना चार्ज भी काफी बढ़ा दिया है अब वो भी करोड़ो की बातें करती हैं। जरूर क्लिक करें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X