तस्वीरें: कंगना कर रही हैं 12 घंटे मेकअप
'गैंगस्टर' और 'फैशन' से लोगों के दिलों में हलचल पैदा करने वाली अभिनेत्री कंगना रनाउत के क्या कहने वो इन दिनों हर काम में बड़ा समय ले रही हैं उन्हें लगता है कि उनकी डिमांड बहुत ज्यादा है इसलिए वो जो चाहे कर सकती है। इन दिनों बॉलीवुड में उनके मेकअप को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को लेकर खासी उत्साहित कंगना फिल्म के मेकअप के लिए 12 घंटे का वक्त ले रही हैं। उनका कहना है कि ऐसा फिल्म की डिमांड है इसलिए वो कर रही हैं। फिल्म को देखने के बाद लोग मेरी इस बात पर भरोसा करेंगे।
कंगना का यह जोश इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि यह फिल्म पहले बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री और अपने दम पर फिल्में चलाने का दम रखने वाली अदाकारा तब्बू को ऑफर हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से तब्बू ने फिल्म के लिए मना कर दिया जिसके बाद यह फिल्म कंगना को ऑफर हो गयी। फिल्म के निर्देशक साई कबीर हैं तो वहीं फिल्म के निर्माता तिग्मांशु धूलिया हैं।
आईये एक नजर डालते हैं कंगना के खूबसूरती पर।


Click it and Unblock the Notifications











