वीडियो जारी कर कंगना रनौत ने दिलजीत और प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, किसानों आंदोलन को कहा राजनीति
अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार किसान आंदोलन के बीच अपनी बातों को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कई बातें बोलती नजर आ रहीं हैं। उन्होने इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा का नाम लेते हुए निशाना साधा है। इस वीडियो को पोस्ट करने के एक कारण दिलजीत भी हैं क्योंकि अभिनेता ने एक ऑडियो पोस्ट करते हुए कंगना का मजाक बनाया था।
फिलहाल कंगना रनौत इस वीडियो में कह रहीं हैं कि.. 'मैने वादा किया था कि शाहीन बाग की तरह जब इस किसान आंदोलन का भांडा फूट जाएगा तो मैं बात करूंगी। ये मेरा हक भी बनता है क्योंकि पिछले कुछ दिनो से मैने कई सारी धमकियां भी सुनी हैं जो कि मारने और रेप जैसी थीं। ये पूरा आंदोलन राजनीतिक था और इसमें आतंकियों ने भी हिस्सा लेना शुरु कर दिया था।
आमिर खान ने छोड़ी विक्रम वेधा रीमेक? सामने आई ये वजह!


Click it and Unblock the Notifications











