आमिर खान ने छोड़ी विक्रम वेधा रीमेक? सामने आई ये वजह!
सुपरस्टार आमिर खान इस समय कई शानदार फिल्मों के लिए चर्चा में चल रहे हैं जिनमें से एक लाल सिंह चड्ढा है। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से की जा रही है जो कि 2022 में रिलीज की जाएगी। आमिर खान को लेकर इस समय एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि आमिर खान फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।
पता चला है कि आमिर खान ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया है और इसके पीछे कारण भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म काफी ज्यादा टल चुकी है और कोरोना के कारण फिल्म लंबे समय के लिए होल्ड कर दी गई है। यही कारण है कि अब आमिर खान इस फिल्म को छोड़ रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान ने पढ़ी है लेकिन उनको वो शानदार नहीं लगी है।
ड्रग जांच के बीच अर्जुन रामपाल ने छोड़ा देश, एनसीबी कर रही है पूछताछ


Click it and Unblock the Notifications











