ड्रग जांच के बीच अर्जुन रामपाल ने छोड़ा देश, एनसीबी कर रही है पूछताछ
हिंदी फिल्म सिनेमा के मशहूर कलाकार और शानदार मॉडल अर्जुन रामपाल काफी समय से चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी और लगातार उनके संपर्क में बनी है। ड्रग्स मामले में उनसे लगातार पूछताछ चल रही है लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी चौकाने वाला है। खबर है कि पूछताछ के बीच वो बिना बताए लंदन रवाना हो गए हैं।
इसके बाद खबर आई है कि अभिनेता ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के सामने उपस्थित होने के लिए 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। अमर उजाला की एक खबर की मानें तो अर्जुन रामपाल ने ऐसा किया है और इससे उनके आने वाली फिल्म पर भी असर पड़ा है। खबर है कि इस फिल्म का प्रमोशन होने वाला था जो कि शायद ही अब हो पाएगा। अब देखना ये है कि वापस आने के बाद अर्जुन रामपाल किस तरह से अपना सफाई देते हैं और क्या कारण अचानक जाने का बताते हैं।
कंगना रनौत की मिमिक्री करने पर आर्टिस्ट पर भड़की अभिनेत्री, गलत भाषा का किया इस्तेमाल


Click it and Unblock the Notifications











