..................... Thalaivi रिलीज डेट: कंगना रनौत अब लेंगी सैफ अली खान से 'पंगा', 'थलाइवी' का जबरदस्त क्लैश | Kangana ranaut Thalaivi release in cinemas on 23rd April, 2021 clash with saif ali khan bunty aur babli 2 - Hindi Filmibeat

Thalaivi रिलीज डेट: कंगना रनौत अब लेंगी सैफ अली खान से 'पंगा', 'थलाइवी' का जबरदस्त क्लैश- कंफर्म

कंगना रनौत की थलाइवी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी पिछले लंबे समय से फैंस को इंतजार था। आज जयललिता की बर्थ एनीवर्सरी पर कंगना रनौत ने थलाइवी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसके साथ ही कंगना रनौत की फिल्म का क्लैश भी सामने आ गया है। वह इस बार सीधे सैफ अली खान से पंगा लेने वाली है।

आज शाम 6:35 बजे कंगना रनौत ने अपनी फ़िल्म थलाइवी का मोशन टीजर पोस्टर रिलीज कर अनाउंस किया कि उनकी फिल्म कई भारतीय भाषाओं में 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस साल कंगना रनौत थलाइवी से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने जा रही हैं।

खास बात ये है कि ठीक इसी दिन सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 भी रिलीज हो रही है। इसका मतलब ये हुआ कि कंगना रनौत vs सैफ अली खान इस बार बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है। सिनेमाघरों में बंटी और बबली 2 और थलाइवी का क्लैश दर्शकों को देखने को मिलेगा।

मोशन पोस्टर रिलीज

मोशन पोस्टर रिलीज

फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही कंगना रनौत ने एक मोशन टीजर वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह हूबहू जयललिता के अवतार में नजर आ रही है। व्हाइट साड़ी पहने तिरंगे पर उनकी झलक को दर्शाया गया है।

थलाइवी एक बायोपिक

थलाइवी एक बायोपिक

तमिलनाडु की सीएम रहीं दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता के जीवन से प्रेरित ये फिल्म है। जिसका नाम थलाइवी रखा गया है। इस फिल्म में जयललिता के राजनीति से लेकर एक्ट्रेस तमाम पड़ावों को दर्शाया जाएगा।

कंगना ने बढ़ाया था फिल्म के लिए वजन

कंगना ने बढ़ाया था फिल्म के लिए वजन

कंगना रनौत ने जयललिता के किरदार को निभाने के लिए 20 किलो वजन बढ़ा कर 52 किलोग्राम किया था। कंगना ने बताया था कि हैवी प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल कर उन्होंने अपना वजन 70 किलो तक बढ़ा लिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के लिए तेजी से अपने वजन को कम भी किया था।

धाकड़ भी इसी साल होगी रिलीज

धाकड़ भी इसी साल होगी रिलीज

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ भी इसी साल सिनेमाघरों में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वह जासूस बन एक्शन करती दिखेंगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी Teaser: अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से रणवीर, बॉलीवुड को आलिया भट्ट पर गर्व, लूटी वाहवाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X