..................... गंगूबाई काठियावाड़ी Teaser: अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से रणवीर, बॉलीवुड को आलिया पर गर्व- POST | Akshay Kumar Ranveer Singh Priyanka chopra & Bollywood celebs admire Alia Bhatt for Gangubai Kathiawadi Teaser - Hindi Filmibeat

गंगूबाई काठियावाड़ी Teaser: अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से रणवीर, बॉलीवुड को आलिया भट्ट पर गर्व, लूटी वाहवाही

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का शानदार टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के गलियारे में सिर्फ आलिया भट्ट की जमकर तारीफ हो रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी के टीजर को देख अक्षय कुमार, रणवीर सिंह से लेकर शाहिद कपूर जैसे टॉप बॉलीवुड स्टार भी आलिया भट्ट के कायल हो गए हैं।

आदिति रॉय हैदरी, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, अंशुला कपूर, नेहा धूपिया से लेकर दीया मिर्जा तक तमाम बॉलीवुड सितारों ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर तारीफ की। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी हैशटैग ट्रेंडकर रहे हैं।

 Alia Bhatt

बता दें आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। इसी मौके पर फिल्म की रिलीज डेट और नए पोस्टर को भी शेयर किया गया। जुलाई में ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी।

आलिया पर प्रियंका चोपड़ा को गर्व

आलिया पर प्रियंका चोपड़ा को गर्व

प्रियंका चोपड़ा ने भी तुरंत इस टीजर वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। वह लिखती हैं कि आलिया मुझे तुम पर गर्व है कि तुम लगातार ऐसी शानदार परफॉर्मेंस देती जा रही हो। आशा है कि तुम हमेशा ऐसे ही शाइन करती रहो। संजय सर के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं।

अक्षय कुमार ने भी की आलिया की तारीफ

अक्षय कुमार ने भी की आलिया की तारीफ

अक्षय ने भी आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा। वह लिखते हैं कि जिस दिन उन्होंने इस फिल्म के शीर्षक के बारे में सुना तभी वह इससे शानदार समझ रहे थे और ऐसा आज हुआ भी।

 रणवीर सिंह भी हुए आलिया के कायल

रणवीर सिंह भी हुए आलिया के कायल

रणवीर सिंह ने गंगूबाई के एक डायलॉग को ही कोट करते हुए आलिया भट्ट को चांद बताया। वह लिखते हैं कि गंगू तू चांद है और चांद रहेगी।

शाहिद कपूर क्या बोले

शाहिद कपूर क्या बोले

आलिया भट्ट की तारीफ में शाहिद कपूर ने लिखा, गुंडी तू हमेशा से थी अब तू डॉन बन गई है।

मौनी रॉय से लेकर दीया मिर्जा तक ने आलिया की तारीफ में लिखा

मौनी रॉय से लेकर दीया मिर्जा तक ने आलिया की तारीफ में लिखा

मौनी रॉय, नेहा धूपिया, करिश्मा तन्ना से लेकर दीया मिर्जा तक ने आलिया की तारीफ में कमेंट्स किए। लगातार आलिया भट्ट की तारीफ में बॉलीवुड सेलेब्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस से नहीं हो रहा इंतजार

फैंस से नहीं हो रहा इंतजार

आलिया भट्ट के सिर्फ डायलॉग ही नहीं, बल्कि उनका लुक सोशल मीडिया पर तारीफ का विषय बना हुआ है। फैंस उनके इस लुक वाली फोटो को शेयर कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि वह इस फिल्म के लिए और वेट नहीं कर सकते हैं।

आलिया की बेस्ट परफॉर्मेंस बताई

आलिया की बेस्ट परफॉर्मेंस बताई

सोशल मीडिया पर फैंस आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर को देखने के बाद इसे उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैें। हर बॉलीवुड स्टार आलिया की तारीफ में पोस्ट कर रहा है।

हर बार अपने दमदार रोल से चौंकाया है आलिया ने

हर बार अपने दमदार रोल से चौंकाया है आलिया ने

आलिया भट्ट ने हर बार ही अपने डिफरेंट किरदारों के जरिए फैंस को चौंकाया है। गली बॉय हो या हाईवे, डियर जिदंगी हो या राजी, सभी फिल्मों में वह अलग अलग तरह के किरदारों को निभाती दिखी हैं और इन किरदारों के साथ पूर्णत: न्याय भी करती नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X