सुशांत सिंह मामले में केआरके के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत- फिल्म पत्रकार पर लगाया बड़ा इल्ज़ाम
सुपरस्टार एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट और बेबाकी को लेकर जानी जाती हैं और किसी का भी सपोर्ट या विरोध काफी खुलकर करती हैं। इस समय भी उन्होने किसी का सपोर्ट किया जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानि केआरके की। काफी समय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत को लेकर केआरके दोहरे चरित्र को लेकर उनको घेरे हुए थे और इंडस्ट्री से उनको बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे।
इसकी शुरुआत मिलाप जावेरी और हंसल मेहता ने की थी। मिलाप ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें केआके सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का रिव्यू कर रहे थे और उनकी एक्टिंग पर सवाल खड़ा कर रहे थे लेकिन दूसरे वीडियो में जो कि सुशांत की मौत के बाद का उसमें वो दुख व्यक्त करते नजर आ रहे थे। इसको साझा करते हुए मिलाप ने कहा था कि वो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
रणवीर सिंह के जन्मदिन पर शिखर धवन का 'खली बली' डांस- वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











