रणवीर सिंह के जन्मदिन पर शिखर धवन का 'खली बली' डांस- वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर लगातार उनके फैंस समेत कई लोग मुबारकबाद दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी काफी ज्यादा खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों छाए हुए हैँ। रणवीर सिंह को कई सितारों ने भी मुबारकबाद दी है तो इस लिस्ट में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं हैं। लेकिन इस समय क्रिकेटर शिखर धवन ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जोकि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि शिखर धवन इस वीडियो में रणवीर सिंह के साथ एक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों काफी मस्ती में नजर आ रहे हैं। बता दें कि शिखर धवन.. पद्मावत का मशहूर गाना खली बली स्टेप करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह को लगभग सभी लोग पसंद करतें हैं और खबरों की मानें तो शिखर धवन उनके काफी बड़े फैन है। इस वी़डियो को साझा करते हुए शिखर धवन ने लिखा है कि.. भाई जन्मदिन मुबारक हो।
फैन ने पूछा- सलमान खान, सोहेल और अरबाज में से किसको चुनोगी? यूलिया वंतूर ने दिया मजेदार जवाब


Click it and Unblock the Notifications











