निकिता हत्या कांड में कंगना रनौत ने सोनम, राधिका और करीना कपूर खान पर साधा निशाना
हाल ही में जो हरियाणा में केस हुआ है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोग काफी ज्यादा गुस्से में हैं। इस मामले में निकिता तोमर नाम की लड़की की हत्या एक युवक के द्वारा कर दी गई थी जिसका नाम तौसीफ है। इसके बाद से लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है लोग लगातार अपनी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। 21 साल की इस लड़की का ये हत्याकांड सामने इसलिए आया क्योंकि सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था जो कि दिल दहला देने वाला था।
इस मामले के सामने आने के बाद इस पर नामी हस्तियां भी रिएक्ट कर रही हैं और अपनी बातें कहतीं हुई नजर आ रही हैं। इस समय अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जो कि उन्होने इस मामले में किए हैं। कंगना रनौत ने निकिता तोमर को लेकर इंसाफ की मांग की है और लोगों पर निशाना साधा है। कंगना रनौत उन सितारों पर भड़कती हुई नजर आईं थीं जो कि इस मामले पर शांत हैं और अपनी राय नहीं रख रही हैं।
ऋतिक रोशन ने सुजैन खान के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, पूर्व पत्नी ने भेजा दिल वाला साइन


Click it and Unblock the Notifications