ऋतिक रोशन ने सुजैन खान के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, पूर्व पत्नी ने भेजा दिल वाला साइन
ऋतिक रोशन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि उनका तलाक हो चुका है लेकिन वो सुजैन खान से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही फिर से सामने आया है जब ऋतिक रोशन का एक कमेंट वायरल हो रहा है। ये मौका था सुजैन खान के जन्मदिन का जिसमें सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। गौरतलब है कि सुजैन खान 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं।
सुजैन खान ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि.. 'जिंदगी मुझे शानदार मौके देने के लिए आपका शुक्रिया। मेरे ऊपर दया रखने के लिए और चारो तरफ मुझे प्यार करने वाले लोग देने के लिए अभार।'

इसके अलावा सुजैन ने भगवान बुद्ध की एक बात को भी साझा किया था। 'हम जो कुछ भी हैं, वो हमारी सोच का नतीजा है।' सुजैन खान के इस पोस्ट के साथ ही लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं और सितारों ने भी उनको जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा.. लव इट। इसके बाद सुजैन खान ने भी एक दिल का साइन बनाते हुए जवाब दिया है। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट के बाद फिर से फैंस इस बात को लेकर बातें कर रहे हैं कि..
दोनों का पैचअप होना है। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब ऋतिक और सुजैन के पैचअप की खबरें सामने आईं है लेकिन ये सब कोरी अफवाह साबित हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications