कंगना रनौत की बहन रंगोली ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर किया कमेंट- लोगों ने कहा, ''घटिया सोच''
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्वीट किया, जिस पर यूजर्स भड़क गए हैं। रंगोली ने मलाइका की एक तस्वीर शेयर की है, जहां वह अपने बेटे के साथ दिख रही हैं। रंगोली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ये हैं मार्डन इंडियन मां, बहुत सही जा रही हैं। इस ट्विट पर लोगों ने रंगोली को जमकर ट्रोल किया और उनकी सोच को घटिया बताया।
रंगोली चंदेल अक्सर अपने ट्विट को लेकर विवादों में रहती हैं। करण जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक पर रंगोली निशाना साध चुकी हैं। अब रंगोली ने मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान पर निशाना साधा है। लेकिन इस बार उनकी ये हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई और सबने रंगोली की क्लास लगा दी।

दरअसल, मलाइका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। जिसे रंगोली ने ट्विटर पर शेयर किया था। बाद में लोगों की प्रतिक्रिया देखकर रंगोली ने दूसरा ट्विट करते हुए लिखा- कुछ भी गलत नहीं है, ऐसा ही होना चाहिए। काश हमारी मां से हमें भी इतना प्यार मिला होता।
एक यूजर ने लिखा कि रंगोली नए स्तर पर गिर गई हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आपका कितना गंदा दिमाग है। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो उन्हें रूढ़िवादी कहते हुए कहा कि आपकी ये हरकतें कंगना की इमेज पर असर डाल रही हैं। यूजर्स रंगोली को ये ट्वीट डिलीट करने के लिए भी कह रहे हैं, क्योंकि ये किसी की पर्सनल लाइफ है और इस पर उनका कोई हक नहीं बनता है। फिलहाल मलाइका अरोड़ा ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
'आंटी' सुनकर भड़क गईं स्वरा भास्कर,बीच शो में 4 साल के बच्चे को दी गंदी गालियां- हो गईं ट्रोल- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications