'आंटी' सुनकर भड़क गईं स्वरा भास्कर,बीच शो में 4 साल के बच्चे को दी गंदी गालियां- हो गईं ट्रोल- VIDEO
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक चैट शो में स्वरा भास्कर एक 4 साल के बच्चे को गालियां देतीं सुनाई दीं क्योंकि बच्चे ने उन्हें 'आंटी' कहा था। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चे के लिए कमीना, शैतान और कई अपशब्द कहे, जो कि काफी आपत्तिजनक और असंवेदनशील है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग स्वरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
चैट शो में पहुंची स्वरा भास्कर ने बातचीत के दौरान एक एड शूट के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक बच्चे ने आंटी कह दिया था। उन्होंने बच्चे के मुंह पर कुछ नहीं बोला, बल्कि उन शब्दों को अपने मन ही मन में गुस्से में बड़बड़ाया था। स्वरा ने यह भी कहा कि वह बच्चा वाकई में बेहद दुष्ट था।


Click it and Unblock the Notifications