रेखा की परछाई कंगना करेंगी मुजरा...

कंगना में ना जाने ऐसा क्या है? जो लोगों को उनमे रेखा का अक्स नजर आता है, उनक अदायें, उनकी शोखियां कहीं ना कहीं कंगना को रेखा के करीब ले जाती हैं। शायद इसी चीज को भांप कर डायरेक्टर विश्वास पाटिल ने उन्हें अपनी फिल्म रज्जो में मुजरा करने के लिए कहा जिसे कंगना से स्वीकार कर लिया। मालूम हो कि कंगना रनाउत ने तीन साल तक कत्थक की शिक्षा ली है। इस गाने को कोरियोग्राफ करेगे मशहूर डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य।

गणेश ने कंगना की दिल खोल कर तारीफ की। गणेश ने कहा कि जब मैंने कंगना और मुजरा वाली बात सुनी थी तो मुझे लगा था कि कंगना डांस कैसे कर पायेंगी लेकिन उनके समर्पण और मेहनत को देखकर मैं उनका मुरीद हो गया हूं। इसलिए दावे के साथ कह सकता हूं कि आप भी मेरी तरह कंगना के मुजरे को देखकर दंग रह जायेंगे।

कंगना ने कहा कि यह गाना संगीत का समर्पण है इसलिए मैं लोगों से गुंजारिश करूंगी कि वो प्लीज इस गाने को आयटम नंबर ना कहे। कंगना उत्तम सिंह द्वारा लिखे गए गाने पर मुजरा करेंगी। गाने के बोल है.. कलेजा है हाजिर .. खंजर कहां है।

देखते है कंगना का यह रूप कितने लोगों को पसंद आता है औऱ गणेश आचर्या के दावों में कितना सच्चाई है? फिलहाल तो कंगना, सन्नी देओल के साथ आने वाली फिल्म आई लव न्यू ईयर.. के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X