कंगना भी शामिल हुईं बॉलीवुड की वैश्याओं में- देखें तस्वीरें
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस स्क्रीन्स पर वैश्याओं के किरदार निभाकर हिट हो चुकी हैं। रील लाईफ की इन वैश्याओं में अब कंगना रानावत भी अपना नाम शामिल करना चाहती हैं। खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म 'रज्जो' में कंगना एक वैश्या का किरदार निभाएंगी और अपने इस किरदार को लेकर कंगना काफी उत्साहित भी हैं। कंगना के साथ महेश मांजेकर भी इस फिल्म में नज़र आएंगे जो कि किन्नर के किरदार में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है विश्वास पाटिल ने।
ज्ञात हो कि हाल ही में आई फिल्म 'तलाश' में करीना कपूर ने भी एक कॉलगर्ल का किरदार निभाया था और उससे पहले प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी, रेखा सरीखी अभिनेत्रियां वैश्याओं के किरदार निभाकर खुद की एक्टिंग प्रतिभा को साबित कर चुकी हैं। कंगना अभी तक इस तरह के किसी चैलेंजिग रोल में नहीं दिखी हैं। आज तक कंगना ने जितने भी किरदार निभाए थे उनमें से सिर्फ फैशन में उनका किरदार कुछ चैलेंजिग लगा था और उसमें कंगना की एक्टिंग की तारीफ भी काफी हुई थी। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना को अपने डूबते करियर को पार लगाने के लिए कुछ चैलेंजिंग किरदार की जरुरत है और इसके लिए वो इस तरह की फिल्में ही ढूंढ़ रही हैं।
अब कंगना इस किरदार में कितनी सफल होती हैं और उन्हें कितनी सफलता मिलती है ये तो बता पाना काफी मुश्किल है लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि कंगना के डूबते करियर के लिए इस फिल्म का सफल होना बहुत जरुरी है। क्योंकि कंगना के हाथों में इस वक्त ज्यादा बड़ी फिल्में नहीं हैं। उनके साथ की अभिनेत्रियां करीना, रानी के अलावा कुछ नयी अभिनेत्रियां सोनाक्षी सिन्हा , कैटरीना कैफ बॉलीवुड में अपना कब्जा जमाने लगी हैं ऐसे में कंगना को बहुत ही सोचसमझकर फिल्में साइन करनी पड़ेंगी। वैसे हम उम्मीद करते हैं कि ये वैश्या का किरदार एक बार फिर से कंगना को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों कि लिस्ट में शामिल कर दे फिल्हाल देखिये बॉलीवुड की अब तक की सेक्सी और हॉट वैश्याओं की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications