..................... बॉलीवुड के इस पॉवर कपल पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, शादी को बताया 'फेक' Kangana Ranaut says Ranbir Kapoor Alia Bhatt marriage fake, post viral! - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के इस पॉवर कपल पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, शादी को बताया 'फेक'

kangana ranaut, alia bhatt, ranbir kapoor

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाका करती रहती हैं और इस वक्त उन्होने नाम लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिर से कंज कसा है। जी हां, खबरों की मानें तो कंगना रनौत ने फिर से निशाना साधा है और देखने वाली बात ये है कि पावर कपल इसका जवाब देते हैं या नहीं।

कंगना रनौत ने शादी को फर्जी बताया है और कहा है कि ये प्रमोशन वाला स्टंट है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लिखी है, "एक अन्य समाचार में, एक फ़र्ज़ी (नकली) पति पत्नी की जोड़ी, जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते है और शादीशुदा होने का दिखावा करती है, फिल्म की घोषणाओं के बारे में फर्जी खबरें फैला रही है जो कि नहीं की जा रही हैं और मिंत्रा के स्वामित्व वाले एक ब्रांड को अपना बता रही हैं...

पाकिस्तानी लड़की Seema Haider का डांस वीडियो वायरल, लोग बोले- 'ऐसे ही जेल में करना मुजरा'

इसके अलावा किसी ने यह नहीं लिखा कि हाल ही में पारिवारिक यात्रा से पत्नी और बेटी को किस तरह से वंचित कर दिया गया, जबकि तथाकथित पति मुझे मैसेज कर भीख मांग रहा था और उससे मिलने की गुहार लगा रहा था....इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है...''

कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी, आगे उन्होने लिखा, "यह तब होता है जब आप प्यार के लिए नहीं बल्कि फिल्म के प्रचार/ पैसे/ काम के लिए शादी करते हैं...माफिया पिता के दबाव में शादी करने वाले इस अभिनेता को पापा की परी से शादी करने के बदले में एक फिल्म ट्रायलजी देने का वादा किया गया था, फिल्म ट्रायलजी रही है डिब्बाबंद और अब वह नकली शादी से मुक्त होने की सख्त कोशिश कर रहा है...

लेकिन दुख की बात है कि अब उसका कोई खरीदार नहीं है... उसे अपनी पत्नी और बेटी पर ध्यान देना चाहिए... यह भारत है एक बार शादी हो गई तो हो गई ...अब सुधर जाओ।" इसके बाद बवाल हो गया है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X