पाकिस्तानी लड़की Seema Haider का डांस वीडियो वायरल, लोग बोले- 'ऐसे ही जेल में करना मुजरा'

कुछ समय समय से लगातार नोएडा के सचिन मीणा और उसकी पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को लेकर चर्चा है और सीमा का मामला इंटरनेशनल मामला बन चुका है। नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो एक जासूस भी हो सकती हैं।
हालांकि उनसे पूछताछ जारी है। लेकिन इस दौरान एक वीडियो सीमा हैदर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि काफी पुराना है। इस वीडियो में सीमा हैदर डांस करते हुईं नजर आ रही हैं।
लंहगा चुनरी में सीमा हैदर डांस कर रही हैं और बैकग्राउंड में आपको बॉलीवुड का ही गाना गले में लाल टाई बजता हुआ सुनाई दे रहा है। सीमा का ये वीडियो जैसे ही सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सीमा हैदर का ये वीडियो सीधे पाकिस्तान से सामने आया है। लोग ट्विटर पर इस वीडियो को साझा कर रहे हैं और कई तरह की बातें लिख रहे हैं। एक ने लिखा, ''सीमा हैदर और सचिन को जेल में नींद नहीं आएगी तो ऐसे ही मुजरा करेंगे।'' एक ने लिखा, ''ये तो मुजरा वाली लग रही है।''
कुछ का कहना है कि सीमा हैदर बार डांसर रही हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता है। सीमा का एक डांस वीडियो और वायरल हो रहा है जो कि इंडिया का है और सचिन के घर की ही है।
एटीएस करेगी पूछताछ
सीमा हैदर को लेकर सुरक्षा दल काफी सतर्क हैं और अब खबरें आ रही हैं कि एटीएस उनसे पूंछताछ करने वाली है। हालांकि इस पूछताछ के बाद क्या निकलकर सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर का ये धमाकेदार डांस वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications