'कंगना को पालघर साधुओं की तरह पीटकर मार डालेंगे'- इस ट्वीट का कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत इस समय लगातार ट्विटर वॉर कर रही हैं और एक के बाद एक कई ट्वीट्स उनकी तरफ से दागे जा रहे हैं। ये सब तब शुरु हुआ था जब उन्होने संजय राउत को ये कहा था कि वो उनको मुंबई ना आने के लिए धमका रहे हैं। इस समय दोनों के बीच ट्वीट युद्ध चल रहा है। कंगना रनौत ने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा है कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत है तो वो उनको रोककर दिखा दे।
लगातार मिल रही धमकियों को लेकर कंगना ने फिर से धड़ाधड़ दो ट्वीट्स किए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं। कंगना को किसी ने धमकी भरा ट्वीट किया था जो कि कंगना ने भी ट्वीट कर दिया.. इसके बाद यूजर ने ट्वीट डिलीट कर दिया। ये ट्वीट था.. 'कंगना को कोई अधिकार नहीं है कि वो मुंबई में रुकें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वो मुंबई में घुस नहीं सकती हैं। हम उसे पत्थरों से पीटकर मार डालेंगे जैसा हमने पालघर साधुओं के साथ रोड पर किया था।'
ट्रोलिंग के बीच वायरल हुई कंगना रनौत की योगा तस्वीर- अभिनेत्री ने लिख डाली ये बात


Click it and Unblock the Notifications