ट्रोलिंग के बीच वायरल हुई कंगना रनौत की योगा तस्वीर- अभिनेत्री ने लिख डाली ये बात
अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं और उनका बयान मुंबई वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लेकिन इस समय कई विवादों और बहसा बासी के बीच कंगना रनौत ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो कि वायरल हो रही है। बता दें कि कंगना रनौत इस तस्वीर में योगा करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कंगना लिखती हैं कि..
'योगा, मेरे सारे दिन का सबसे पसंदीदा वक़्त, मैं हमेशा कहती हूँ सारी दुनिया के सुख एक तरफ़ और अपने स्वस्थ शरीर का सुख एक तरफ़, कामना करती हूँ हम सबपे ईश्वर की कृपा बनी रहे, स्वस्थ तन और मन का आशीर्वाद सबको मिले।'

कंगना ने तस्वीर साझा की है उसमें वो योगा के पोज में हैं। हालांकि इसपर भी लोगों ने उनको ट्रोल करने की कसर नहीं छोड़ी और एक यूजर ने लिखा है.. 'फोटो देखकर कर शक्तिमान में आने वाले केकड़ा मैन याद आ गया।
वैसे तुम्हे मानसिक हेल्थ की सख्त जरूरत है।' कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा है.. 'आप महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
राजनीति में आइये तभी आप आगे ये लड़ाई लड़ पाएगी।' कंगना रनौत ने कहा था कि मुंबई मुझे पाक अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग्स दे रहा है। इसके बाद ये बवाल शुरु हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications