..................... Kangana Ranaut relates to her 'Queen' character's fighting spirit - Hindi Filmibeat

'क्वीन' जैसी नहीं हैं घुंघराले बालों वाली कंगना

इन दिनों म्यूजिक चैनलों पर जोर-शोर से आने वाली फिल्म 'क्वीन' के गाने बज रहे हैं। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहीं कंगना रनाउत के नये लुक को देखकर हर कोई हैरान है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान घुंघराले बालों वाली कंगना ने बताया कि वह 'क्वीन' करके काफी खुश हैं। 'क्वीन' का किरदार मेरे दिल के काफी करीब है लेकिन रीयल लाइफ में मैं बिल्कुल वैसी नहीं हूं जैसा कि मैंने रोल प्ले किया है।

कंगना ने शुक्रवार को टीवी धारावाहिक 'हल्ला बोल' के लांच पर कहा कि 'क्वीन' के करेक्टर में आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं है, स्वाभिमान नहीं है। अगर मैं खुद से उसकी तुलना करूं, तो मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी बातों का सामना नहीं किया है।"

फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनाउत का न्यूड सींस?

आपको बता दें कि विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' 7 मार्च को प्रदर्शित होनी है। इसमें लिसा हेडेन भी हैं। फिल्म के हीरो राजकुमार रॉव हैं।

कंगना की ही तरह फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने भी कहा कि कंगना रनाउत वास्तविक जिंदगी में फिल्म 'क्वीन' में निभाई भूमिका से बिल्कुल अलग हैं। निजी जिंदगी में वह फैशन की रानी हैं और आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

मालूम हो कि फिल्म में कंगना ने जो रोल निभाया है वह एक ऐसी लड़की का है जो कि बहुत प्रोटेक्टिव लाइफ जीकर बड़ी होती है। वह सिंपल है और काफी मासूम है लेकिन जिंदगी उसे कहीं और ले जाती है। फिल्म में कंगना के किरदार का नाम 'रानी' है जो कि एक शर्मीली पंजाबन लड़की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X