फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनाउत का न्यूड सींस?
28 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'क्वीन' को लेकर अभिनेत्री कंगना रनाउत बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। अपनी अब तक की सबसे हटकर फिल्म बताने वाली कंगना ने इस फिल्म की कहानी को बेस्ट बताया है लेकिन इस फिल्म के बारे में एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि फिल्म में कंगना रनाउत का एक न्यूड सीन है। जिसकी वजह से कंगना के चाहने वालों के बीच में इस फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता है।
हालांकि अपनी फिल्म के इस दृश्य के बारे में बात ना करते हुए कंगना ने कहा कि वह अपनी वास्तविक जिंदगी में फिल्म 'क्वीन' में निभाई भूमिका से बिल्कुल अलग हैं। निजी जिंदगी में वह फैशन की रानी हैं और आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
कंगना की इस बात का समर्थन फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने भी किया है जिन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में कंगना आत्मविश्वास से लबरेज हैं। वह फैशन की महारानी हैं। फिल्म में निभाई भूमिका से अलग वास्तविक जीवन में उनका जीवन के प्रति बिल्कुल अलग नजरिया है।
मालूम हो कि फिल्म में कंगना ने जो रोल निभाया है वह एक ऐसी लड़की का है जो कि बहुत प्रोटेक्टिव लाइफ जीकर बड़ी होती है। वह सिंपल है और काफी मासूम है लेकिन जिंदगी उसे कहीं और ले जाती है। फिल्म में कंगना के किरदार का नाम 'रानी' है जो कि एक शर्मीली पंजाबन लड़की है। फिल्म में लीजा हेडन और राजकुमार रॉव ने कंगना के साथ लीड रोल प्ले किया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











