SALUTE: कंगना रनौत ने ठुकरा दिया 2 करोड़ का ये ऑफर
[बॉलीवुड समाचार] कंगना रनौत इंडस्ट्री में एक नई खेप की शुरूआत करती दिख रही हैं और अब वो एक्टिंग से नहीं बल्कि अपने काम से भी फैन्स का दिल जीत रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने दो करोड़ का एक ऑफर ठुकरा दिया है। ये ऑफर था एक फेयरनेस क्रीम के एड का। इस समय बाज़ार में ऐसी बहुत सी क्रीम हैं जो आपको गोरा करने का वादा करती है। इन्हीं में से एक ने कंगना को ये ऑफर दिया था। लेकिन कंगना का जवाब आपके मन में उनकी इज़्जत बढ़ा देगा।
कंगना का कहना था - "मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मैं जो करती हूं और कहती हूं उसका असर लोगों पर पड़ेगा। मैं इन गोरा करने वाली क्रीम के पक्ष में नहीं हूं। मेरी बहन सांवली है और बहुत खूबसूरत है। अगर मैं ये एड करती तो ये उसकी भी बेइज़्जती होती और मैं उसे धोखा देती। जब मैं अपनी बहन के साथ ऐसा नहीं कर सकती तो देश की बाकी लड़कियों को धोखा कैसे दे सकती हूं।"
[SCORE CARD: कंगना 'तनु ' रनौत Vs दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
कंगना का जवाब बिल्कुल साफ और स्पष्ट है। हालांकि ऐसा नहीं है कि वो विज्ञापन के खिलाफ हैं पर हां, उनका ये जवाब साफ करता है कि वो काफी सोच समझ के हर कदम उठाती हैं। और यही वजह है कि इस समय वो इंडस्ट्री में बिल्कुल सटीक लाइन पर चल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














