वैश्या 'रज्जो' बनीं कंगना को हुआ 17 साल के लड़के से प्यार
जी हां टीवी के शिवाजी .. वाले पारस अरोड़ा। टीवी वीर शिवाजी नामक धारावाहिक से लोगों के दिलों पर राज कर चुके हैं, वो रज्जो फिल्म से कंगना रनाउत के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं।
वैसे पारस जिनकी उम्र मात्र 17 साल है, जो कि कंगना से उम्र में करीब 7 साल छोटे हैं। कहा जा रहा है कि पारस को जब फिल्म रज्जो ऑफर हुई तो उन्हें बोर्ड की परीक्षा देनी थी लेकिन पारस ने फिल्म के लिए परीक्षा छोड़ दी क्योंकि वो कंगना के साथ मिली फिल्म जैसा सुनहरा ऑफर छोड़ना नहीं चाहते थे।
विश्वास पाटिल की इस फिल्म में कंगना, पारस के अलावा जयाप्रदा, महेश मांजेरकर और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में महेश मांजरेकर किन्नर का किरदार निभायेंगे तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे।
फिल्म में कई मुजरे होंगे जिन्हें कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्या कोरियोग्राफ करेंगे। कंगना मुजरे को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि उन्होंने पूरे तीन साल कत्थक की शिक्षा ली है, जिसका प्रदर्शन उन्हें अब करने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












