'गीदड़ों का झुंड और एक शेरनी'- कंगना रनौत ने जावेद अख्तर मानहानि केस पर क्यों किया ऐसा पोस्ट?
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं फिर चाहे उनको इसकी कुछ भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। पिछले कुछ समय से वो उस केस को लेकर चर्चा में हैं जो कि गीतकार जावेद अख्तर ने उनपर किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ बयानबाजी के बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
इस मामले में एक बार फिर से खबरें सामने आईं हैं क्योंकि कंगना रनौत को फिर से एक समन भेजा गया है। इस पर कंगना रनौत ने पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक खबर को रिट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि.. 'गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी.. मजा आएगा।' इसके बाद से उनका ये पोस्ट काफी चर्चा में है और फैंस लगातार उनके कमेंट बॉक्स में अपनी अपनी बातें कर रहे हैं।
नासा, बुर्ज खलीफा और मैडम तुसाद में शूट होगी पठान? ऐसा करने वाले शाहरुख खान पहले सुपरस्टार!


Click it and Unblock the Notifications