नासा, बुर्ज खलीफा और मैडम तुसाद में शूट होगी पठान? ऐसा करने वाले शाहरुख खान पहले सुपरस्टार!
किंग खान शाहरुख खान जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय एक के बाद कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन किसी का भी ऐलान उन्होने आधिकारिक तौर पर नहीं किया है। पिछले कुछ समय से उनका नाम फिल्म पठान से जुड़ रहा है और इस फिल्म से कई अपडेट्स भी सामने आई हैं। फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है जिसमें कई एक्शन सीन्स होंगे।
हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा लीड रोल में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। लेकिन इस समय जो खबर इस फिल्म से सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली हैं। शाहरुख खान के फैंस इस बात को जानकर काफी खुश होंगे कि अभिनेता कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो कि किसी स्टार ने अभी तक नहीं किया है।

पहले अभिनेता
जी हां.. खबर है कि बुर्ज खलीफा, मैडम तुसाद, नासा और डिस्कवरी चैनल पर फिल्म शूट करने वाले अब तक के पहले अभिनेता शाहरुख खान होंगे।

धमाकेदार सीन
इन जगहों पर फिल्म पठान के कई धमाकेदार सीन फिल्माए जाने वाले हैं जिसका इंतजार खुद सुपरस्टार कर रहे हैँ।

रिलीज का इंतजार
जैसे ही ये खबरें सामने आई फिल्म के लिए शाहरुख खान के फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है और रिलीज का इंतजार है।

फिल्म का हिस्सा
बता दें कि शाहरुख खान इसके अलावा एक और फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि राजकुमार हिरानी निर्देशित करने वाले हैं।

वापसी करेंगे
शाहरुख खान काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के साथ वापसी करेंगे और वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैँ।

जीरो का हिस्सा बने थे
इसके पहले वो फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे जिसको फैंस ने पूरी तरह से नकार दिया था और फिल्म फ्लॉप हुई थी। फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाया था जो कि काफी पसंद की गईं थीँ।
सारा अली खान ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, खूबसूरत तस्वीरें फैंस को बना रहीं हैं दीवाना!


Click it and Unblock the Notifications