..................... Kangana Ranaut's hero Paras Arora decided to delay giving his 12th Board exams for Rajjo | और पारस ने कंगना के लिए छोड़ा एग्जाम - Hindi Filmibeat

और पारस ने कंगना के लिए छोड़ा एग्जाम

इन दिनों बॉलीवुड की बबली गर्ल कंगना रनाउत काफी चर्चा में हैं। कारण हैं उनकी आने वाली फिल्म 'रज्जो' जिसमें वो तवायफ के रोल में हैं। फिल्म की कहानी के बारे में तो अभी तो कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म काफी हटकर बनेगी।

इस फिल्म के बारे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आयी है, वो है फिल्म के कोस्टार पारस अरोड़ा। जो कि कंगना रनाउत के अपोजिट फिल्म में नजर आयेंगे। उनकी उम्र मात्र 17 साल है, जो कि कंगना से उम्र में करीब 7 साल छोटे हैं।

पारस अरोड़ा.. को टीवी के दर्शक काफी भंली-भांति जानते हैं क्योकि उनका वीर शिवाजी शो काफी लोकप्रिय हो चुका है। कहा जा रहा है कि पारस को जब फिल्म रज्जो ऑफर हुई तो उन्हें बोर्ड की परीक्षा देनी थी लेकिन पारस ने फिल्म के लिए परीक्षा छोड़ दी क्योंकि वो कंगना के साथ मिली फिल्म जैसा सुनहरा ऑफर छोड़ना नहीं चाहते थे।

फिल्म के निर्देशक हैं विश्वास पाटिल। फिल्म में कंगना, पारस के अलावा जयाप्रदा, महेश मांजेरकर और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में महेश मांजरेकर किन्नर का किरदार निभायेंगे तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X