"मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान की फिल्मों के आइटम सांग को रिजेक्ट किया है"- कंगना रनौत
पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर कंगना रनौत बॉलीवुड के 'आइटम नंबर्स' पर टिप्पणी कर रही हैं। जिस पर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया था। स्वरा को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा कि वो संजय लीला भंसाली और फराह खान के फिल्मों के आइटम नंबर्स को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं क्योंकि उन्हें ये गलत लगता है।
कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को नाचने गाने वाली की कठपुतली के रूप में काम नहीं करना चाहिए।

इस पर भड़क कर कंगना ने अपने बयान में दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट तक का नाम घसीट लिया था। लेकिन बाद में कंगना की ही फिल्म 'रज्जो' से उनका एक आइटम नंबर ट्विटर पर वायरल हो गया। जिसें स्वरा ने शेयर किया और लिखा- "फिल्म रज्जो के 'आइटम नंबर' में तुम्हारा डांस पसंद आया... तुम एक बहुत अच्छी परफॉर्मर हो और कमाल की डांसर हो कंगना.. आगे भी यह देखना चाहती हूं।"
कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ की डेब्यू फिल्म 'टाइम टू डांस', रिलीज डेट का हुआ ऐलान- 'रूही' के साथ क्लैश


Click it and Unblock the Notifications